{"_id":"5d11d20e8ebc3e13257e5d9d","slug":"one-third-population-of-women-go-on-date-for-free-food-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो फ्री का खाना खाने के लिए डेट पर जाती हैं लड़कियां: रिपोर्ट","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
तो फ्री का खाना खाने के लिए डेट पर जाती हैं लड़कियां: रिपोर्ट
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला हो या पुरुष जब बात रिलेशनशिप की आती है तो वे एक दूसरे को अच्छी तरह जानकर ही कोई नया रिश्ता शुरु करना चाहते हैं। इसके लिए एक बेहतरीन तरीका है डेट पर जाना। डेट पर जाने का मतलब है कि दो लोग एक साथ खाने पर बैठे और कुछ वक्त साथ बिताते हुए एक दूसरे को जानने की कोशिश कर सके। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि बहुत सारी महिलाएं डेट पर केवल इसलिए जाती हैं ताकि वो मुफ्त में अच्छा खाना खा सकें।
2 of 4
अजुसा पेसिफिक युनिवर्सिटी द्वारा किए एक शोध में पता चला है कि बहुत सी महिलाओं ने इस बात को स्वीकारा है कि वे डेट पर केवल इसलिए जाती है ताकि मुफ्त में खाना खा सकें। अगर कोई नया रेस्टोरेंट खुला हो तो वहां का खाना टेस्ट करने का ये एक बढ़िया तरीका है। उन्होंने माना कि डेट पर जाने का मकसद ज्यादातर रोमांस या फिर इमोशनल नजदीकियां नहीं होती है।
3 of 4
सोसायटी फॉर पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकॉलोजी जर्नल में छपी इस शोध में बताया गया कि ये सर्वे महिलाओं के दो अलग अलग ग्रुप पर किया गया था। पहले ग्रुप की 820 महिलाओं पर किए शोध में उनसे संबंधों को लेकर कई सारे सवाल पूछे गए। पर जब सवाल डेट पर खाना खाने का हुआ तो 23 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि वो खाना खाने ही डेट पर जाती हैं क्योंकि एक मुलाकात में किसी को ठीक से जानना मुश्किल है, इसलिए रोमांटिक रिश्ते का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जबकि दूसरे समूह की 357 महिलाओं पर किए गए सर्वे में 33 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि डिनर या लंच एक वजह हो सकती है उनके डेट पर जाने की। इन महिलाओं ने माना कि उनके डेट पर जाने की वजह कभी भावनात्मक नहीं होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।