फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर पार्टनर के साथ ज्यादा तस्वीरें करते हैं शेयर तो असुरक्षित हैं आप

Sun, 05 May 2019 11:31 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 05 May 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
people oversharing on social media are insecure it destroys relationships

अपने पार्टनर के साथ फोटो लेना तो सबको पसंद होता है क्योंकि उनसे यादें बनती हैं। बात अगर सिर्फ यादें बनाने तक सीमित रहे तो बेशक कोई समस्या नहीं है लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अपने निजी जीवन की हर एक बात और तस्वीर शेयर करने के लिए उत्सुक लोगों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। 



 

people oversharing on social media are insecure it destroys relationships
नॉर्थवेस्टर्न विश्व विद्यालय द्वारा किये गए ने शोध में पाया गया है कि आपकी अपने पार्टनर के साथ तसवीरें शेयर करने की आदत मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दो हफ्ते बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि जो लोग सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की झलकियां जरूरत से ज्यादा देते हैं वे असल मायने में रिश्ते को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे होते हैं। 

 
people oversharing on social media are insecure it destroys relationships
रिश्ते में असल में जिस कमी को वे महसूस कर रहे होते हैं, उसे वे सोशल मीडिया पर बनावटी तरीके से पोस्ट करके समाज में एक छवि बनाने की कोशिश करते हैं। इन कपल्स को लगता है कि सोसाइटी में खुद को प्रूव करने से उनका रिश्ता भी सही हो जाएगा। एक अन्य शोध के मुताबिक सोशल मीडिया लोगों के मानसिक तनाव को भी बढ़ाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
people oversharing on social media are insecure it destroys relationships
नॉर्थवेस्टर्न विवि के शोध के मुताबिक वे कपल जो रोजाना एक या दो या फिर इससे भी अधिक पोस्ट सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ अपने रिलेशनशिप को दर्शाने के लिए करते हैं, ऐसे लोग असल में अपने रिश्ते को लेकर असुरक्षित भावना से पीड़ित होते हैं। उन्हें अपने पार्टनर को खोने, रिश्ता कमजोर पड़ने का भय होता है। इसलिए वे सोशल मीडिया पर खुशी ढूंढने आते हैं। 

 
विज्ञापन
people oversharing on social media are insecure it destroys relationships
शोध में उन 108 कपल्स को चुना गया जिन्होंने फेसबुक पर अपना स्टैट्स 'इन ए रिलेशनशिप' बताया है। इन 2 हफ्तों में शोधकर्ताओं ने इनके फेसबुक प्रोफाइल को गहराई से समझा। ये लोग किस दिन, किस समय और क्या पोस्ट करते हैं उस पर गौर किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed