फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजीव गांधी से शादी के लिए तैयार नहीं थे सोनिया के पिता, दिया था एक साल का 'वनवास'

Tue, 20 Aug 2019 12:46 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 20 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Birthday Special: Unheard Love Story of Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi
rajiv gandhi - फोटो : amar ujala

देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म आज ही के दिन साल 1944 में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। अपने राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने देश को तकनीकि और वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाया। राजनीतिक करियर के अलावा वह सोनिया संग अपनी लव-स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे। इन दोनों की प्रेम कहानी देश की चर्चित लव-स्टोरीज में से एक है। राजीव गांधी के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं सोनिया संग उनकी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर के बारे में...

Rajiv Gandhi Birthday Special: Unheard Love Story of Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi
sonia rajiv gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

सोनिया और राजीव गांधी की पहली मुलाकात साल 1965 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वार्सिटी नामक एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी। यहीं पर राजीव ने पहली बार सोनिया को देखा था। सोनिया को पहली नजर देख राजीव उन्हें अपना दिल दे बैठे। राजीव के लिए यह लव एट फर्स्ट साइट यानी पहली नजर में ही प्यार होने जैसा था।

Rajiv Gandhi Birthday Special: Unheard Love Story of Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi
sonia rajiv gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव सोनिया से बात करना चाहते थे। उनके करीब जाकर बैठना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक से रिक्वेस्ट की कि वो उन्हें सोनिया के पास वाली सीट दे दें। रेस्टोरेंट के मालिक ने यह वाकया एक इंटरव्यू में बताया था कि जब राजीव ने उससे सोनिया के पास वाली सीट मांगी थी तो उन्होंने कह दिया था कि अगर आप चाहते हैं कि ऐसा हो तो आपको दोगुना भुगतान करना होगा। इस पर राजीव तुरंत तैयार हो गए थे। रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि उसी समय उसे ऐसा प्यार देखने को मिला जैसा सिर्फ किताबों में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Birthday Special: Unheard Love Story of Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi
sonia rajiv gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव ने तभी रेस्टोरेंट में ही एक पेपर नैपकिन पर सोनिया के लिए एक कविता लिखी और उसे वहां की सबसे महंगी वाइन की बॉटल के साथ सोनिया को भेज दिया। बस यहीं से राजीव गांधी और सोनिया के प्यार की शुरुआत हुई। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने कहा भी था, 'सोनिया को पहली बार देखकर ही मैं समझ गया था कि यही वो लड़की है जो मेरे लिए बनी है। वो बहुत स्ट्रेट फॉरवर्ड और आउटस्पोकन है। वह कभी कुछ नहीं छुपाती। वो काफी मिलनसार है।'

विज्ञापन
Rajiv Gandhi Birthday Special: Unheard Love Story of Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi
sonia rajiv gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

पहली नजर में सोनिया को भी राजीव पसंद आ गए थे। हालांकि सोनिया को उस वक्त यह नहीं मालूम था कि राजीव भारत के सबसे बडे़ राजनीतिक गांधी परिवार से नाता रखते हैं। सोनिया एक साधारण परिवार से थीं। कैंब्रिज में पढ़ाई के साथ वह रेस्टोरेंट में पार्ट टाइम काम भी करती थीं। राजीव गांधी से मिलने के बाद सोनिया उनके प्यार में पड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed