फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

36 साल से मोदी को राखी बांध रही है ये पाकिस्तानी महिला, जानें ऐसे ही 5 सेलेब्स के अनोखे रिश्ते

Wed, 22 Aug 2018 09:45 AM IST
मंजू ममगाईं
मंजू ममगाईं Updated Wed, 22 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018: Narendra Modi pakistani rakhi sister qamar mohsin shaikh

राखी का त्योहार केवल धागों का त्योहार नहीं है। इस दिन हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र और जीवन में सुख की कामना करते हुए अपने भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधती है। इस बार रक्षाबंधन इस माह के 26 तारीख को पड़ रहा है। इस खास मौके पर आपको बताते हैं कई ऐसे भाई-बहन के रिश्ते के बारे में जहां बहनें 36 तो कोई 25 साल से बांध रही हैं अपनी हिंदू भाईयों को राखी...जानते हैं मोदी से लेकर शत्रुघन सिन्हा और सलमान खान तक के अनूठे रिश्ते के बारे में...

Raksha bandhan 2018: Narendra Modi pakistani rakhi sister qamar mohsin shaikh

पीएम मोदी
पाकिस्तानी मूल की महिला कमर मोहसिन शेख पिछले 36 साल से मोदी को राखी बांध रही हैं। शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ है लेकिन वह खुद को हिंदुस्तानी ही मानती हैं। उनका कहना है कि वह दिल से भारतीय हैं और भारत में रहने पर उन्हें गर्व है। अपने एक इंटरव्यू में शेख ने बताया था कि, शादी के बाद जब वह भारत आ गईं तो उन्हें अपने मायके की बहुत याद आती थी। शेख के भारत में ज्यादा रिश्तेदार नहीं थे। जिस समय वह मोदी जी से मिली वह संघ के कार्यकर्ता थे। काम के सिलसिले में दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना होता रहता था। एक बार राखी के दिन वह मोदी से मिली तो उन्होंने उन्हें राखी बांधने के लिए पूछा तो मोदी जी ने खुशी से अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें राखी बांध दी।  

Raksha bandhan 2018: Narendra Modi pakistani rakhi sister qamar mohsin shaikh

शत्रुघन सिन्हा
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघन सिन्हा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद जियाउल हक की बेटी जेन जिया से राखी बंधवाते हैं। जेन शत्रुघन सिन्हा की मुंहबोली बहन है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तमाम-उतार चढ़ावों के बावजूद दोनों 25 साल से एक-दूसरे के भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब पाकिस्तान के दौरे पर गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शत्रुघन सिन्हा भाजपा नेताओं यशवंत सिन्हा, सैयद शहनवाज हुसैन और एनसीपी नेता सुप्रीया सुले के साथ जिया के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018: Narendra Modi pakistani rakhi sister qamar mohsin shaikh
कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर
फिल्मी करियर की शुरुआत में सलमान खान ने कटरीना कैफ को अर्जुन कपूर से मिलवाया था और उसी समय से वह अर्जुन को अपना भाई मानने लगी। कैटरीना का कहना है कि वह उन्होंने सिर्फ एक साल ही अर्जुन को राखी बांधी थी लेकिन आज भी वह उन्हें अपने भाई की तरह ही मानती है।
विज्ञापन
Raksha bandhan 2018: Narendra Modi pakistani rakhi sister qamar mohsin shaikh
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड एक एेसे भाई हैं जो अपनी बहनों पर जान छिड़कते हैं। सलमान खाने की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा हैं। दोनों ही अपने भाई के बेहद करीब है। वह अपनी बहनों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनके लिए अपनी बहनें ही सब कुछ हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed