फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 goats stolen after breaking into the room.

Meerut News: कमरे में कुंबल कर 10 बकरियां की चोरी

Tue, 18 Aug 2026 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
10 goats stolen after breaking into the room.
हस्तिनापुर। क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में चोरों ने एक घेर के कमरे में कुंबल कर 10 बकरियां चोरी कर लीं। घटना से बकरी पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी बकरी पालक रामानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घेर में बने कमरे में बकरियां बंधी हुई थीं। रात के समय चोर कमरे की दीवार में कुंबल कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोर कमरे में बंधी 10 बकरियों को चोरी कर ले गए। सुबह होने पर जब वह घेर में पहुंचा तो बकरियां गायब मिलीं। कमरे की दीवार में कुंबल हुआ देखकर उसे चोरी की जानकारी हुई। रामानंद ने आसपास के क्षेत्र और संभावित स्थानों पर बकरियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed