फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिलेशनशिप में ये चार बातें हैं साइलेंट किलर, बढ़ा सकती हैं पार्टनर से दूरी

Mon, 07 Aug 2023 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips 4 Silent Killers of Relationship Breakup Reasons
रिलेशनशिप खत्म होने के कारण - फोटो : Pexels.com

शादी या रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी होता समय, विश्वास और प्रयास। रिश्ते में विश्वास होने के साथ ही वक्त के साथ रिलेशनशिप में मजबूत होता है। वहीं अगर किसी रिलेशनशिप में 'प्रयास' की भी अहम भूमिका है। अगर आप या आपका पार्टनर रिश्ते को बनाए रखने के लिए कोशिश नहीं करते तो टकराव होने की संभावना बन जाती है। ये प्रयास न करने की एक वजह कपल की सोच का अलग अलग होना हो सकता है। कई बार आप या आपका पार्टनर अनजाने में वही गलती बार बार दोहराता है, जिससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। लेकिन इसकी वजह होती है नासमझी और प्रयास न करना। ऐसे में रिलेशनशिप की चार बातें धीरे धीरे रिश्ते को खत्म कर सकती है। कपल के बीच दूरी बढ़ाने के लिए ये चार बातें बड़ा रोल निभाती हैं। ये किसी भी रिलेशनशिप में साइलेंट किलर की तरह होती हैं। चलिए जानते हैं रिलेशनशिप की वह चार बातें जो रिश्ता कर सकती हैं खत्म।

Relationship Tips 4 Silent Killers of Relationship Breakup Reasons
रिलेशनशिप खत्म होने के कारण - फोटो : istock

परवाह न करना

एक रिश्ते में आपका साथी उम्मीद करता है कि आप उनकी फिक्र करें। एक दूसरे का साथ दें। प्यार के साथ ही केयर और इंसानियत का रिश्ता भी हो। लेकिन आपका परवाह न करना रिश्ते को खत्म कर सकता है। जैसे अगर वह बीमार हों लेकिन आप उनकी देखभाल या फिक्र न करके अपने कामों में व्यस्त रहें या फिर लड़ाई होने के बाद आप अपने पार्टनर को खाना तक न पूछें। इस तरह का बर्ताव आपके साथी के दिल में आपकी जगह और प्यार को मिटा सकता है।

Relationship Tips 4 Silent Killers of Relationship Breakup Reasons
रिलेशनशिप खत्म होने के कारण - फोटो : istock

अपनी भावनाएं न दिखाना

प्यार को कभी कभी बोलने और बताने की जरूरत पड़ती है। अगर आप खुद की भावनाएं पार्टनर को बता नहीं पाते तो आप दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। आपके पार्टनर को लग सकता है कि शायद आप उनके साथ खुश नहीं या दूरी बनाना चाहते हैं। बैठ कर बात करें। उनकी फीलिंग को समझें और खुद की भावनाओं को व्यक्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 4 Silent Killers of Relationship Breakup Reasons
रिलेशनशिप खत्म होने के कारण - फोटो : iStock

बातों को लेकर बैठ जाना

अक्सर कपल के बीच कहासुनी हो जाती है लेकिन प्रयास करें कि लड़ाई को जल्द सुलझा लें। अगर बात नहीं सुलझ सकती तो भी रिश्ते कोल्ड वाॅर न आने दें। बातों को खींचने या कई दिनों तक उसी बात पर बार बार दोहराने से आपका पार्टनर आपसे बातें करना कम कर सकता है।

विज्ञापन
Relationship Tips 4 Silent Killers of Relationship Breakup Reasons
couple - फोटो : istock

गलतियां दोहराना

कई बार आप ऐसे काम करते हैं, जिसके लिए आप अपने पार्टनर से माफी मांग चुके हैं लेकिन बार बार उसी हरकत या बात को दोहराने से आपकी बातों की अहमियत कम होने लगती है। आपका पार्टनर भी आपकी गलती दोहराने की आदत से नाराज हो सकता है। जो आप दोनों के बीच विश्वास खत्म करने के साथ ही दूरियां भी बढ़ाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed