हर इंसान की यह चाहत होती है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की कोई समस्या न आए और वो अपने जीवन में हमेशा खुशहाल रहे। लेकिन आजकल ऐसा देखने को बहुत कम ही मिल रहा है। ऐसे लोगों की संख्या कम होती जा रही है, जो अपनी जिंदगी में खुशियां बनाए रखने का प्रयास करें। वैसे तो पार्टनर से छोटे-मोटे झगड़ा होना तो आम बात है लेकिन कभी-कभी यही झगड़ा बढ़ते-बढ़ते मनमुटाव पैदा कर देता है और तलाक का रूप ले लेता है। ऐसे में आज हम कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से तलाक की नौबत आ जाती है।
Relationship Tips: रिश्तों को कमजोर बना सकती हैं आपकी ये 5 बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरों का पति क्या करता है
सोशल मीडिया पर दूसरों की तस्वीर को देखकर पति को परेशान न करें। आपको अपने पति के हालात का अंदाजा अच्छी तरह से है। किसी की तस्वीर को देखकर उसकी जिंदगी में खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है इसलिए किसी और की बातों से प्रभावित होकर अपनी जिंदगी को न दुखी करें।
तुम ममाज ब्वॉय हो
किसी भी रिश्ते में एक दूसरे की इज्जत करना बहुत जरूरी है। पति को कभी भी ममाज ब्वॉय का ताना न दें। ऐसी बातों से उनका दिल दुख सकता है। शादी में जरूरी है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें।
बच्चों को अकेला नहीं छोड़ सकती
बच्चों को हमेशा अपने पास रखने की आदत छोड़ें। भले ही आप माता-पिता हो लेकिन उससे पहले आप दोनों पति-पत्नी हो। इसलिए केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि पति के लिए भी वक्त निकालें।
ऐसे ही चलता रहा तो तलाक दे दूंगी
कभी भी झगड़े के वक्त ऐसी बातें न इस्तेमाल करें। और न ही झगड़ा बढ़ने पर तलाक लेने की धमकी दें। हो सकता हो आपके पति को ये बातें बहुत बुरी लगे और वो सच में तलाक के बारे में सोचने लगे।