फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Tricolour in hand, Hindustan in the heart... chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed during the 'Maa

Prayagraj : हाथों में तिरंगा, दिल में हिंदुस्तान...‘मां तुझे प्रणाम’ यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष

Thu, 13 Aug 2026 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2026 09:44 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले शहर में बृहस्पतिवार को देशभक्ति का रंग और गहरा हो गया। अमर उजाला की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहरवासी शामिल हुए।

विज्ञापन
Prayagraj: Tricolour in hand, Hindustan in the heart... chants of 'Bharat Mata Ki Jai' echoed during the 'Maa
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले शहर में बृहस्पतिवार को देशभक्ति का रंग और गहरा हो गया। अमर उजाला की ओर से ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित बाइक तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहरवासी शामिल हुए।

विज्ञापन


हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर से निकली तिरंगा यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी की बदौलत देश को आजादी मिली है।

विज्ञापन


इसे सहेजकर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।यात्रा सुभाष चौराहा होते हुए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर तक पहुंची और फिर उसी मार्ग से वापस पत्थर गिरजाघर पहुंचकर संपन्न हुई। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस रैली में विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के साथ आरएएफ, चतुर्थ वाहिनी पीएसी, एसएसएफ और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी सहभागी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे के साथ बढ़ाते रहे देशभक्ति का संदेश

रैली में सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मार्ग में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। सिविल लाइंस क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। रैली के दौरान 101 आरएएफ द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश चंद्र सिंह, उप कमांडेंट नितिन कुमार, उप कमांडेंट यज्ञ कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट बेंजामिन सुंडी, सहायक कमांडेंट राजेंद्र कुमार यादव, चतुर्थ वाहिनी पीएसी के पुलिस उपाधीक्षक अनुष्का, सूबेदार मेजर विजय सिंह, सहायक शिविर पाल, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पीएसी बैंड की धुनों ने बांधा समां

चतुर्थ वाहिनी पीएसी बैंड दल के प्रभारी बीके सिंह के नेतृत्व में 17 सदस्यीय टीम ने कैबिनेट मंत्री के पहुंचते ही अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बैंड टीम ने स्वागत धुन (वेलकम ट्यून) से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। सधे हुए वाद्य यंत्रों और अनुशासित प्रस्तुति से पीएसी बैंड ने रैली में चार चांद लगा दिए। देशभक्ति की धुनों से माहौल उत्साह और गौरव की भावना से भर उठा। टीम की शानदार प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और सभी ने तालियों के साथ बैंड दल का उत्साह बढ़ाया।

इनकी रही प्रमुख रूप से मौजूदगी

प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिव शंकर सिंह, रणवीर सिंह, अवंतिका टंडन, हिना खान, रमेश केसरवानी, नीरज जायसवाल, जतिंदर सिंह, पतविंदर सिंह, सुमित श्रीवास्तव, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, चंदन सिंह, राजेश यादव, लालू मित्तल, मनोज पांडेय, नागेंद्र बहादुर सिंह, योगेंद्र पांडेय, भगवान तिवारी, रौनक गुप्ता, अनिल गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, पार्षद नीरज गुप्ता, पंकज जायसवाल, साहिल अरोड़ा, रितेश मिश्रा, सिकंदर अली, अतुल केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, विजय बहादुर, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, विजय गुप्ता, अनिल केसरवानी झल्लर, राजेश कुमार, द्वारका प्रसाद, राम किशोर, प्रकाश कुमार आदि शामिल रहे।

आयोजन के सहयोगी

-मुख्य प्रायोजक: नंदी (नाम विश्वास का)

-पावर्ड बाय: राहत हर्बल रेमेडीज, चंद्रा स्कैन प्राइवेट लिमिटेड, सिटीजन हाउसिंग

-फूड पार्टनर: हीरा हलवाई एंड संस

-बैंकिंग पार्टनर: बैंक ऑफ बड़ौदा

-एसोसिएट स्पॉन्सर: स्टेक सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed