फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: NSUI protests against fee hikes and seat cuts; scuffling ensues, one student injured.

इलाहाबाद विवि : फीस और सीटों में कटौती के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, जमकर धक्कामुक्की, एक छात्र घायल

Thu, 13 Aug 2026 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2026 09:37 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं व प्रवेश से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। फीस वृद्धि व सीटों में कटौती के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र लाइब्रेरी गेट पर जुटे और नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय की ओर बढ़े।

विज्ञापन
Allahabad University: NSUI protests against fee hikes and seat cuts; scuffling ensues, one student injured.
इलाहाबाद विवि पर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र सुविधाओं व प्रवेश से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। फीस वृद्धि व सीटों में कटौती के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र लाइब्रेरी गेट पर जुटे और नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय की ओर बढ़े। छात्रों को रोकने के दौरान सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्कामुक्की में एक छात्र चोटिल हो गया। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

एनएसयूआई के विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे लाइब्रेरी गेट पर एकत्र हुए। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में फीस बढ़ाने के साथ सीटों में कटौती का निर्णय विद्यार्थियों के हित में नहीं है। प्रदर्शनकारी इन फैसलों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। कुलपति कार्यालय की ओर बढ़ते समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई खींचतान में एक छात्र गिरकर चोटिल हो गया।

विज्ञापन

घटना के बाद प्रदर्शनकारी छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंच गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई नेता सौरभ सिंह गहरवार ने आरोप लगाया कि परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रावासों की व्यवस्थाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई छात्रावासों में छात्राओं को पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने, सीटों में कटौती रोकने और छात्रावासों की मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में सत्यम कुशवाहा, आदर्श भदौरिया, हरिकेश हैरी, अमित द्विवेदी, अजय बागी, अनुराग, अनामिका, कुणाल, पुष्पेंद्र, सुनील, रौशन, राज, आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed