सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: इन पांच बातों से पता चलता है गलत इंसान के साथ है आपका रिश्ता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
relationship tips five signs that indicate you date wrong person
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock

जीवन के ज्यादातर निर्णय हम बहुत सोच-समझकर करते हैं। यहां तक कि घूमने और शॉपिंग के लिए भी दो बार सोचते हैं। लेकिन बात जब लाइफ पार्टनर चुनने की आती है। तो अक्सर लड़कियां दुविधा में पड़ जाती हैं। प्यार में पड़कर जीवन के गलत फैसले लेने से बेहतर है कि पहले ये जान लें कि जिसे आपने अपने जीवन के लिए चुना है क्या वो आपका परफेक्ट पार्टनर है। इन कुछ बातों से पता चल सकता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए ठीक है या नहीं। 

relationship tips five signs that indicate you date wrong person
पति-पत्नी के बीच विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

गुस्सैल

अगर आप किसी ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में हैं जो हद से ज्यादा गुस्सा करता है। बात-बात में आपको झिड़क देता है और सामान उठा-पटक करता है। तो सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि विशेषज्ञों की माने तो इस तरह के रिश्ते में आगे चलकर और भी मुश्किल हालात पैदा हो सकते हैं। आपका साथी हिंसक और अब्यूज करने वाला बन सकता है। 

relationship tips five signs that indicate you date wrong person
Relationship Issues - फोटो : Istock
कितनी है फिक्र

अगर आप किसी ऐसे इंसान को डेट कर रही हैं। जो आपकी सुरक्षा के बारे में जरा भी ना सोचे तो फौरन रिश्ता खत्म करने की जरूरत है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ देर रात डेट पर गईं है और आपको वो कैब से घर जाने की सलाह देता है। तो जरूरत है ये सोचने कि क्या उसे आपकी सुरक्षा की चिंता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips five signs that indicate you date wrong person
relationship

हालांकि ये जरूरी है आपके पार्टनर की सोच आपको बेचारा समझमने वाली ना हो। कुछ लड़के लड़कियों को बेचारा समझकर उनकी केयर करते हैं। ऐसे में इस तरह की मानसिकता वाले इंसान से दूरी बनाकर रखने में भी भलाई है। 

विज्ञापन
relationship tips five signs that indicate you date wrong person
relationship
सम्मान करना है जरूरी

आप जिस इंसान के साथ डेट कर रही हैं। उसके विचार महिलाओं के प्रति कैसे हैं। ये जानना बेहद जरूरी है। अगर शादी से पहले डेटिंग के दौरान ही पार्टनर आपसे अच्छा व्यवहार नहीं करता और उचित सम्मान नहीं देता। तो ऐसे रिश्ते के बारे में फिर से सोचना जरूरी है। क्योंकि जरूरी है आपके विचार चाहे जैसे हों लेकिन सामने वाले के विचारों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। यहीं एक सुलझे और सभ्य इंसान की निशानी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed