सब्सक्राइब करें

Women's Habit: महिलाओं की इन आदतों को पुरुष करते हैं नापसंद, रिश्ता खत्म करने तक आ जाती है बात

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 May 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips: What Do Men Dislike in a Women Ready to Break up the Relationship News in Hindi
relationship - फोटो : pixa

महिला हो या पुरुष, हर इंसान की कुछ खास आदतें होती है। जब कोई रिलेशनशिप में होता है तो इन आदतों को नियंत्रित करने की जरूरत होती है। क्योंकि कई बार इन्हीं आदतों की ही वजह से रिश्ते टूटने की कगार पर आ जाते हैं। दरअसल, स्वभाव से जुड़़ी बहुत सारी आदतें है जो आपसी रिश्ते में मनमुटाव का कारण बनती हैं। वैसे तो ज्यादात पुरुषों की ही आदतों के बारे में बात की जाती है। लेकिन बहुत सारी आदते महिलाओं में भी होती है। जिनकी वजह से पुरुष अपने पार्टनर से किनारा करने में ही भलाई समझता है। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें है जो महिलाओं के रिश्ते को खतरे में डाल सकती हैं। 

Relationship Tips: What Do Men Dislike in a Women Ready to Break up the Relationship News in Hindi
relationship
पार्टनर पर बेवजह का हुकूम चलाना

समाज कितना भी क्यों ना बदल जाए लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलती। बहुत कम ही बार देखने को मिलेगा जब किसी पुरुष को अपने महिला पार्टनर का हुकूम चलाना बर्दाश्त हो। ज्यादात रिश्तों में अगर महिला अपनी मर्जी पुरुष पर थोपना चाहे तो ऐसे में पुरुष फीमेल पार्टनर से दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझते हैं। 

Relationship Tips: What Do Men Dislike in a Women Ready to Break up the Relationship News in Hindi
relationship - फोटो : pixa
अनदेखी करना

रिश्ते की शुरूआत में गर्लफ्रेंड कई बार अपने ब्वॉयफ्रेंड को इ्ग्नोर करती है। और सोचती है कि उसका पार्टनर उसके पीछे आए। शुरू में तो हर ब्वॉयफ्रेंड को ये पसंद होता है। लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ ये आदत मेल पार्टनर को जरा भी पसंद नहीं आती। अगर ये आदतें रिश्ते में ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो पुरुष अपने साथी से दूरी बनाना शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: What Do Men Dislike in a Women Ready to Break up the Relationship News in Hindi
Relationship Issues - फोटो : Istock
जलन की भावना

महिलाओं को अपने जलन की भावना पर नियंत्रण करने की जरूरत है। कई बार महिलाएं अपने पुरुष साथी की जानने वाली हर दोस्त और सहकर्मी से जलन का भाव रखती हैं। महिलाओं को लगता है कि पार्टनर कहीं उन्हें छोड़ ना दें। ऐसे में वो पार्टनर पर शंका करने लगती हैं। जिसका नतीजा होता है कि जल्दी ही पुरुष महिलाओं के इस व्यवहार से प्रभावित होना शुरू हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips: What Do Men Dislike in a Women Ready to Break up the Relationship News in Hindi
relationship - फोटो : Pixabay
स्पेस ना देना

ज्यादातर रिश्ते में यही सुनने को मिलता है कि पुरुष महिलाओं को पर्सनल स्पेस नहीं देना चाहते। लेकिन कई बार महिलाएं भी अपने जीवनसाथी के हर काम में दखलंदाजी देती है। उनकी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा नजर रखती है और शंका करती है। ऐसे में पुरुषों को महिलाओं की ये आदत जरा भी पसंद नहीं आती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed