सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High-Voltage Drama Inside Bihar Police Station Three Men Threaten Officers Flee After Ransacking Office

Bihar: थाने के अंदर हाईवोल्टेज ड्रामा, एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देकर फरार हुए तीन युवक; तलाशी शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के बहेड़ी थाना में पूछताछ के दौरान तीन युवकों पर थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, सरकारी कागजात फेंकने और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

High-Voltage Drama Inside Bihar Police Station Three Men Threaten Officers Flee After Ransacking Office
तीनों आरोपियों की तलाश जारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना में उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब तीन युवकों ने थानाध्यक्ष के कार्यालय में घुसकर जमकर बवाल काटा। आरोप है कि युवकों ने न केवल थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि जाते-जाते उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


पूछताछ के दौरान भड़का विवाद
पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 14 जून को बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव निवासी कुमुद रंजन उर्फ कुमुद राम को एक कथित वीडियो के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि उक्त वीडियो से विभाग की छवि धूमिल होने की आशंका थी। पूछताछ के दौरान कुमुद रंजन कथित रूप से आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपने पिता महेंद राम और भाई प्रियरंजन राम को भी थाना बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के कार्यालय में किया हंगामा
आरोप है कि तीनों ने थानाध्यक्ष के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद वे शांत नहीं हुए। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर फेंक दिए और मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर

एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की दी धमकी
पुलिस के अनुसार हंगामे के दौरान आरोपियों ने एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।


गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक आक्रामक हो गया और विवाद बढ़ गया। बाद में उसके पिता और भाई भी थाना पहुंच गए और हंगामा करने लगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed