{"_id":"6a32211a8783024fb80d9448","slug":"bihar-police-constable-exam-phase-2-begins-tight-security-at-22-centers-in-muzaffarpur-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज, मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज, मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच परीक्षा शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर में केंद्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 22 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हो रही है। कदाचार रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा हॉल तक सघन जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आज बुधवार को बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल तथा चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा का यह चरण बीते शनिवार, 14 जून से शुरू हुआ था और आज 17 जून को भी आयोजित किया जा रहा है।
इसके लिए मुजफ्फरपुर जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस के जवानों के अलावा निजी सुरक्षा एजेंसियों के सैकड़ों गार्ड तैनात किए गए हैं। वहीं, परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पहले से ही कर रखी हैं।
केंद्र के मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा हॉल तक सघन जांच
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या परेशानी न हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा हॉल तक अभ्यर्थियों की सघन जांच करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तक रिपोर्टिंग
प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्र में केवल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और पेन ले जाने की अनुमति है।
ये भी पढ़ें- Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध
परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की जा रही है। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा की सतत और प्रभावी निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां से पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जा रही है।