सब्सक्राइब करें

Mothers Day 2022: बेटी को इन पांच बातों के लिए टोकती है हर मां, जानकर रह जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Every Mother Scolds Her Daughter For These Reasons
मदर्स डे 2022 - फोटो : istock

Mothers Day 2022: जब बच्चे छोटे होते हैं तो माता पिता उन्हें कई सारी बातें सिखाते हैं। बोलना सिखाने से लेकर समाज में रहने के सलीके के बारे में सिखाने का काम करते हैं। हालांकि बच्चे उम्र के साथ समझदार हो जाते हैं। बड़ों की तरह रहना, कमाना और खर्च करना आदि उन्हें सब आ जाता है लेकिन माता पिता के लिए उनके बच्चे बड़े होने के बाद भी छोटे और मासूम बच्चे ही रहते हैं। अक्सर मां अपने बच्चों को वो बातें बताती हैं या उस तरीके से रोकती टोंकती हैं, जैसे कोई चार-पांच साल का बच्चा हो। ऐसे में अक्सर बड़े होने पर मां के साथ बच्चों का खट्टा मीठा रिश्ता बन जाता है। बड़े होने पर भी मां बच्चों को अक्सर डांटती हैं लेकिन प्यार भी खूब सारा करती हैं। लगभग हर मां अपने बच्चों को बिना उनकी उम्र पर ध्यान दिए पांच बातों के लिए जरूर टोंकती हैं। बच्चा 10 साल का हो या 30 साल का उन्हें एक ही जैसी बात के लिए रोका टोका जाता है। इस मदर्स डे के मौके पर जानिए उन बातों के बारे में, जो हर बच्चे को अपनी मां से सुननी ही पड़ती है।

Mothers Day 2022 Every Mother Scolds Her Daughter For These Reasons
मदर्स डे 2022 - फोटो : pixabay

कैसा रहा दिन?

बच्चा स्कूल में हो या ऑफिस जाने वाला हो गया हो, हर मां का एक कॉमन सवाल जरूर करती है कि उनका दिन कैसा गया? लंच किया या नहीं? बाहर के खाने की जगह घर का खाना क्यों नहीं खाते? अगर आपने ध्यान दिया होगा तो आपकी मां ये एक जैसे सवाल सालों से आपसे पूछती आ रही हैं। लेकिन इन्हीं सवालों में उनका प्यार और फिक्र भी छुपी होती है।

Mothers Day 2022 Every Mother Scolds Her Daughter For These Reasons
मदर्स डे 2022 - फोटो : pixabay

कपड़ो पर टोकना

बच्चों को अक्सर उनकी मां कपड़ों के लिए टोंकती हैं। छोटे पर जब आप दोस्तों संग खेलने निकलते थे, तब भी आपकी मां आपके कपड़ों और सूज को लेकर टोकती थीं, तो वहीं बड़े होने के बाद मां की ये आदत बनी रहती है। अगर आप अपने दोस्तों संग कहीं बाहर घूमने जा रहे होते हैं तो भी आपकी मां का पहला सवाल होता है कि यह पहनकर बाहर जा रहे हो? ये सही नहीं है, चेंज कर लो। सूज पहनकर जाओ। मास्क जरूर रख लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day 2022 Every Mother Scolds Her Daughter For These Reasons
मदर्स डे 2022 - फोटो : pixabay

जब निकलवाने होते हैं राज

मां अक्सर अपने बच्चे के जीवन में क्या चल रहा है, ये जानना चाहती है। अगर उन्हें बच्चे से कुछ जानना होता है तो वह झट से आपकी दोस्त बन जाती हैं। ऐसे मौके पर अक्सर ही मां को ये कहते सुना होगा कि मैं तो तुम्हारी दोस्त हूं न, तुम मुझसे कोई भी बात शेयर कर सकते हो, हम भी इसी दौर से गुजर चुके हैं।

विज्ञापन
Mothers Day 2022 Every Mother Scolds Her Daughter For These Reasons
मदर्स डे 2022 - फोटो : pixabay

अपना खाना खुद खाना

स्कूल का टिफिन पैक करते समय हो या ऑफिस के लिए लंच बॉक्स लगाते समय मां हमेशा बच्चे को यह हिदायत देतीं हैं कि अपना खाना खुद खाना, दूसरों में बांट न देना। खाना पूरा खत्म करना। उल्टा सीधा मत खाना। बाहर का मत खाना आदि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed