सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major plane accident averted at Raipur airport, bird collides with Air India flight during landing

Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया फ्लाइट से टकराया पक्षी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Jun 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया।

Major plane accident averted at Raipur airport, bird collides with Air India flight during landing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया। हालांकि पायलट की सतर्कता और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते विमान सुरक्षित लैंड हो गया और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे।


जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की यह नियमित उड़ान दिल्ली से रायपुर पहुंच रही थी। विमान जैसे ही रनवे पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी एक पक्षी उसके संपर्क में आ गया। घटना के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया और विमान को सुरक्षा जांच के दायरे में लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान को किसी प्रकार का गंभीर नुकसान नहीं हुआ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed