{"_id":"6a3253928023d965370fce1d","slug":"video-uproar-at-bilaspur-hospital-over-200-rs-bill-and-staff-threatened-with-knife-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"200 रुपये के बिल पर निकाला चाकू: अस्पताल में दो बदमाशों का हंगामा, गेट पर फेंका पत्थर और दी धमकी; CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 रुपये के बिल पर निकाला चाकू: अस्पताल में दो बदमाशों का हंगामा, गेट पर फेंका पत्थर और दी धमकी; CCTV में कैद
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jun 2026 01:28 PM IST
Link Copied
शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। 16 जून 2026 की देर रात न्यू जनता अस्पताल में हंगामा हुआ। दो युवकों ने मात्र 200 रुपये के बिल को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना से कर्मचारियों के हाथों में चोटें भी आई हैं। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अस्पताल स्टाफ और मरीजों में डर का माहौल बना हुआ है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
16 जून 2026 की देर रात आदित्य बंसोड और युवराज न्यू जनता अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के बाद 200 रुपये के ड्रेसिंग चार्ज को लेकर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि बिना ओपीडी शुल्क के केवल ड्रेसिंग चार्ज मांगा गया था। इस पर दोनों युवक आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगे। एक युवक ने अपने कमर से धारदार चाकू निकालकर कर्मचारियों को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
हंगामा करने के बाद दोनों आरोपी अस्पताल से बाहर भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने अस्पताल के गेट पर पत्थर मारकर उसे तोड़ दिया। अस्पताल कर्मचारी की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोपियों की पहचान आदित्य बंसोड और युवराज के रूप में की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।