{"_id":"6a2c29d318822cc2f20405fc","slug":"video-chhattisgarh-fraud-of-rs3-lakh-in-broad-daylight-in-bilaspur-cctv-footage-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिलासपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की ठगी, झाड़-फूंक का झांसा देकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार; CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में दिनदहाड़े 3 लाख की ठगी, झाड़-फूंक का झांसा देकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार; CCTV में कैद
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 09:16 PM IST
बिलासपुर शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में दिनदहाड़े ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश एक व्यापारी को झाड़-फूंक और तबीयत ठीक करने का झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी व्यापारी जनक प्रसाद साहू अपने पुत्र उमेश कुमार साहू के साथ व्यापारिक कार्य से बिलासपुर के व्यापार विहार पहुंचे थे। वे अपने साथ नकद राशि लेकर आए थे और थोक मंडी से लहसुन प्याज सहित अन्य कृषि उत्पादों की खरीदारी की थी। खरीदारी के बाद जब दोनों चौक के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोपियों ने व्यापारी को बातचीत में उलझाया और तबीयत ठीक करने तथा झाड़-फूंक करने का झांसा देकर कुछ दूरी तक साथ चलने के लिए कहा। इसी दौरान मौका पाकर बदमाश व्यापारी के हाथ से लगभग 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से व्यापारी और उनका पुत्र हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भीड़भाड़ वाले इलाके से निकल भागे। मामले मे CCTV फुटेज भी सामने आया है।
बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने व्यापार विहार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस विशेष टीम गठित की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।