{"_id":"6a2bd751f3b6bae1650a884d","slug":"video-students-march-against-irregularities-in-competitive-exams-submit-memorandum-to-sdm-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मवाना में कोचिंग संघ के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। छात्र सुभाष चौक से तहसील परिसर तक पहुंचे और संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की।
मार्च का नेतृत्व राहुल कुमार और मुकेश ने किया। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने कहा कि वर्तमान में आयोजित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित अन्य परीक्षाएं भी विवादों और गड़बड़ियों का सामना कर रही हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों ने एसएससी परीक्षा के कुछ केंद्रों पर सामूहिक नकल और विभिन्न परीक्षाओं के स्तर में असमानता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक परीक्षा का स्कोर कार्ड सार्वजनिक किया जाए। छात्रों का कहना था कि इससे चयन प्रक्रिया पर विश्वास बढ़ेगा और परीक्षाओं की विश्वसनीयता मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।