{"_id":"6a2bd74ead7c48b7110ee3d2","slug":"video-lawyers-lock-registry-office-stage-protest-against-e-registration-system-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी, अधिवक्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी, अधिवक्ताओं का धरना
सरधना में ई-रजिस्ट्रेशन (पेपरलेस) व्यवस्था के विरोध में चल रहे दस्तावेज लेखक संघ के आंदोलन को शुक्रवार को बार एसोसिएशन का समर्थन मिला। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रतीकात्मक तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अली के नेतृत्व में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। उनका कहना था कि नई ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों के साथ-साथ अधिवक्ताओं के रोजगार और कार्यक्षेत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
महासचिव संजीव पंवार ने कहा कि अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करे, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और दस्तावेज लेखक संघ के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।