{"_id":"6a2eb3ca009569f73c028db7","slug":"cm-sai-arrived-to-attend-the-rajak-community-conference-in-bodri-officials-accorded-him-a-warm-welcome-in-bila-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीएम साय, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बोदरी में रजक समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सीएम साय, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। वे जिले के बोदरी में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
सीएम साय व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। जिले के बोदरी शगर पालिका में आयोजित कन्नौजिया रजक समाज के सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में वो शामिल हुए। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मेयर पूजा विधानी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोदरी में आयोजित कन्नौजे रजक समाज के सम्मेलन में अलग-अलग घोषणा की जिसमें
1. कन्नौजे रजक समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 60 लाख रुपए
2. संत गाडगे भवन के लिए 25 डिसमिल जमीन देने की घोषणा
3. सन्नडय कुर्मी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 60 लाख रुपया
4. धमनी चकरभाठा के मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में नयन
5. नगर पालिका परिषद बोदरी को एयरपोर्ट के समीप खेल मैदान की घोषणा
6. बोदरी के जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा
7. वर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपया देने की घोषणा की
इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ,संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी दीपक सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन