{"_id":"6a30386952b77835580ef689","slug":"businessman-swindled-out-of-2-5-lakh-by-man-posing-as-an-ayodhya-priest-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: अयोध्या का पंडित बनकर कारोबारी से ठगे ढाई लाख, दुर्ग से दबोचा गया शातिर आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: अयोध्या का पंडित बनकर कारोबारी से ठगे ढाई लाख, दुर्ग से दबोचा गया शातिर आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार
व्यापार विहार में किराना व्यापारी जनकराम साहू से ढाई लाख रुपये ठगे गए। आरोपी ने खुद को अयोध्या का पंडित बताया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, दूसरा फरार है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
व्यापार विहार क्षेत्र में एक किराना व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर खुद को अयोध्या का पंडित बताकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा निवासी जनकराम साहू 12 जून को व्यापार विहार बिलासपुर में किराना सामान खरीदने पहुंचे थे। उनके पास एक थैले में नकद राशि थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनसे मिले और खुद को अयोध्या का पंडित बताते हुए उन्हें जल्द अमीर बनाने का लालच दिया। बातों में उलझाकर दोनों आरोपी ढाई लाख रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की शिकायत मिलने पर तारबाहर थाना में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दुर्ग में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हैदर अली अंसारी (60 वर्ष) निवासी केला बाड़ी, दुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और ठगी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं उसका फरार साथी वासिम खान निवासी केला बाड़ी, दुर्ग की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सीएसपी कोतवाली, गगन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक संजय शर्मा, आरक्षक नुरूल कादिर एवं राजेश श्रीवास सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।