सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Special programmes on theme 'Yoga for Healthy Living' to be organised across on June 21 in Chhattisgarh

CG: 21 जून को योग के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर प्रदेशभर में होंगे विशेष आयोजन

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Jun 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष 21 जून को छत्तीसगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर होने वाले इन आयोजनों की तैयारियां जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक पूरी कर ली गई हैं।

Special programmes on theme 'Yoga for Healthy Living' to be organised across on June 21 in Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष 21 जून को छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर होने वाले इन आयोजनों की तैयारियां जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक पूरी कर ली गई हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की देखरेख में कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियां की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह सात बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में लोगों के साथ योग करेंगे। इस आयोजन की अध्यक्षता श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में भी जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिलासपुर में तोखन साहू, दुर्ग में अरुण साव, कबीरधाम में विजय शर्मा और राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह योग दिवस कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह कोरिया में रामविचार नेताम, महासमुंद में दयालदास बघेल, सुकमा में केदार कश्यप, कांकेर में लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा में ओ.पी. चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज में लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर में राजेश अग्रवाल, कोरबा में गुरु खुशवंत साहेब और बालोद में गजेंद्र यादव कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।

योग दिवस के आयोजन में सांसदों और विधायकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, मोहला-मानपुर-चौकी में संतोष पांडेय, सूरजपुर में चिंतामणि महाराज, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, रायगढ़ में राधेश्याम राठिया, नारायणपुर में महेश कश्यप और कोंडागांव में भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बीजापुर में लता उसेंडी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ललित चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रणव कुमार मरपच्ची, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, बस्तर में किरण सिंह देव और दंतेवाड़ा में चौतराम अटामी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

राज्य सरकार का मानना है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। इसी सोच के साथ इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है। गांवों से लेकर शहरों तक सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाने और निरोगी जीवन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed