{"_id":"69c8b556396f830712014127","slug":"relationship-tips-how-to-make-your-relationship-strong-and-last-longer-just-like-virat-and-anushka-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 के पहले मैच में दिखा विराट-अनुष्का का रोमांस, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
IPL 2026 के पहले मैच में दिखा विराट-अनुष्का का रोमांस, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
Sun, 29 Mar 2026 11:51 AM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:51 AM IST
सार
Relationship Tips: विराट कोहली उन खिलाड़ियों में सबसे पहले आते हैं, तो फील्ड पर भी अपनी पत्नी पर ध्यान देना नहीं भूलते। यही वजह है कि लोग उनके रिश्ते की मिसाल देते हैं।
विज्ञापन
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Relationship Tips: आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही और पहले ही मैच में RCB ने शानदार जीत हासिल की। हमेशा की तरह इस बार भी जीत के जश्न में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई। मैच के बाद का उनका फ्लाइंग किस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कपल सीखे ये बातें
- फोटो : instagram
एक-दूसरे पर बनाएं रखें भरोसा
रिश्ता मजबूत तभी बनता है जब दोनों साथी एक-दूसरे की भावनाओं और फैसलों का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखते हैं। विश्वास और सम्मान के बिना कोई भी रिश्ता लंबे समय तक टिकाऊ नहीं रह सकता। यह एक ऐसा आधार है जिस पर पूरे रिश्ते की नींव रखी जाती है।

कराएं अपने होने का एहसास
प्यार के छोटे-छोटे इशारे भी रिश्ते को गहरा और खास बनाते हैं। मुस्कान, प्यार भरी नजर, फ्लाइंग किस या एक छोटी मदद जैसे संकेत यह दिखाते हैं कि आप अपने साथी की परवाह करते हैं और उसकी अहमियत को समझते हैं। ये छोटे इशारे दिन-प्रतिदिन के रिश्ते में गर्माहट और अपनापन लाते हैं।

साथ बिताएं समय
साथ समय बिताना भी रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है। चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और छोटी-छोटी गतिविधियों में शामिल होना रिश्ते को मजबूत और स्थिर बनाता है।

- फोटो : Instagram
खुलकर करें संवाद
खुलकर संवाद करना रिश्ते में पारदर्शिता लाता है। अपनी भावनाओं, जरूरतों और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से साझा करने से गलतफहमियां कम होती हैं और भरोसा बढ़ता है।