Republic Day 2025 Shayari: आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के गौरव और संप्रभुता को जश्न के तौर पर मनाने का खास मौका है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान नियमों की एक ऐसी किताब है, जिसमें देश को संवैधानिक तौर पर कैसे चलाना है, ये बताया गया है। नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों का वर्णन किया गया है। संविधान ने भारत को एक लोकतांत्रिक देश बनाया, जिसमें जनता के बीच से ही जनता द्वारा चयनित सरकार बनाता है।
Republic Day 2025 Shayari: देशभक्ति की शायरियां भेजकर सभी को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं भेजकर इस खास दिन को गर्व से मनाएं। यहां देशभक्ति की शायरियां दी जा रही हैं, जिसे भेजकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला उसे याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Republic Day 2025 Slogans: देशभक्ति के 10 नारे, जिन्हें पढ़कर करेंगे भारतवासी होने पर गर्व
भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं