पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Honeymoon Places: कम बजट में लग्जरी ट्रिप का मजा चाहिए? नए शादीशुदा जोड़ों के लिए हैं ये रोमांटिक जगहें

Sat, 04 Jul 2026 04:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Jul 2026 04:55 PM IST
सार

Romantic Places For Married Couple: नए शादीशुदा जोड़ों के लिए बजट में घूमने की सबसे अच्छी जगहें कौन-सी हैं? नए शादीशुदा जोड़ों के लिए बजट में रोमांटिक यात्रा के अच्छे विकल्पों में ऊटी, मुन्नार, नैनीताल, माउंट आबू, उदयपुर, कूर्ग और गोवा (ऑफ-सीजन) शामिल हैं। इन जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता, आरामदायक होटल, स्थानीय भोजन और कई दर्शनीय स्थल अपेक्षाकृत किफायती बजट में मिल सकते हैं। कुल खर्च मौसम, यात्रा के साधन और होटल के चुनाव पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Romantic Places For Married Couple Budget Honeymoon Destinations In India
कपल के लिए रोमांटिक जगहें बजट में - फोटो : AI

Affordable Honeymoon Destinations: शादी के बाद पहली यात्रा हर कपल के लिए खास होती है। यह सिर्फ घूमने का मौका नहीं, बल्कि एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने, साथ समय बिताने और खूबसूरत यादें बनाने का अवसर भी होता है। हालांकि, अक्सर लोग सोचते हैं कि यादगार हनीमून या रोमांटिक ट्रिप के लिए ज्यादा बजट होना जरूरी है। लेकिन सही प्लानिंग, सही मौसम और सही जगह चुनकर आप सीमित बजट में भी शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं।



भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जहां प्राकृतिक खूबसूरती, शांत वातावरण, आरामदायक ठहरने की सुविधाएं और रोमांटिक अनुभव एक साथ मिलते हैं। अगर आप ऑफ-सीजन या सप्ताह के बीच यात्रा करते हैं और पहले से होटल व टिकट बुक कर लेते हैं तो खर्च और भी कम हो सकता है। इससे आपको बेहतर होटल, कम भीड़ और आरामदायक अनुभव मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

अगर आपको भी शादी के बाद कम बजट में अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप पर जाना है और आप बजट फ्रेंडली जगह की तलाश कर रहे हैं तो यहां देखिए लिस्ट। साथ ही जानिए कि अनुमानित कितना खर्च आ सकता है, इन जगहों पर घूमने के लिए कौन सा खास जगहें हैं। 

Romantic Places For Married Couple Budget Honeymoon Destinations In India
Ooty - फोटो : Instagram

नए शादीशुदा जोड़ों के लिए 7 बजट फ्रेंडली रोमांटिक जगहें


ऊटी

  • तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित ऊटी खूबसूरत हिल स्टेशन है।
  • यह अपने चाय के बागान और ठंडी वादियों के लिए लोकप्रिय है।
  • अगर आप शांत और रोमांटिक माहौल चाहते हैं तो ऊटी आ सकते हैं।
  • यहां हरी-भरी पहाड़ियां, चाय के बागान और सुहावना मौसम ट्रिप को मजेदार बना देगा।
     

घूमने की जगहें

  • ऊटी झील

  • डोड्डाबेट्टा पीक

  • बॉटनिकल गार्डन


अनुमानित बजट

ऊटी घूमने के लिए दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। इस दौरान दो लोगों के लिए ऊटी घूमने का खर्च लगभग 12000 रुपये से 20000 रुपये हो सकता है। परिवहन खर्च और होटल की श्रेणी पर आपका बजट निर्भर करता है। 

----------------------------------xxx----------------------------


मुन्नार

  • प्रकृति के बीच सुकून के लिए कपल केरल के मुन्नार की सैर के लिए आ सकते हैं। 
  • मुन्नार में चाय के बागान, बादलों से ढकी पहाड़ियां पर्यटको को खूब लुभाती हैं। 
  • यहां का शांत वातावरण कपल को क्वालिटी टाइम बिताने का शानदार मौका देगा।
  • मुन्नार कपल फोटोशूट के लिए शानदार लोकेशन है।


घूमने की जगहें

  • एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान

  • मट्टुपेट्टी डैम

  • टी म्यूजियम


अनुमानित बजट

मुन्नार में घूमने का खर्च कपल के लिए लगभग 15,000 रुपये से 22,000 रुपये के मध्य हो सकता है। हालांकि अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो खर्च बढ़ सकता है।

Romantic Places For Married Couple Budget Honeymoon Destinations In India
कपल के लिए रोमांटिक जगहें - फोटो : AI

माउंट आबू

  • राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू भी कपल्स के लिए जन्नत से कम नहीं है।
  • यहां का ठंडा मौसम, बोटिंग, सनसेट पॉइंट और शांत माहौल फुल पैसा वसूल बन सकता है। 


घूमने की जगहें

  • नक्की झील

  • सनसेट पॉइंट

  • दिलवाड़ा मंदिर


अनुमानित बजट

कपल अगर माउंट आबू आ रहा है तो दो से तीन दिन का बजट 10,000 से 18,000 रुपये मानकर आए।

----------------------------------xxx----------------------------

उदयपुर
 

  • कपल के लिए राजस्थान भी रोमांटिक डेस्टिनेशन बन सकता है।
  • राजस्थान के उदयपुर शहर में आप शाही रोमांस का एहसास पा सकते हैं।
  • उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है।
  • यहां के हेरिटेज होटल और राजस्थानी संस्कृति को आप करीब से देख सकते हैं।
  • शानदार सूर्यास्त का नजारा कपल को एक खूबसूरत रोमांटिक मोमेंट दे सकता है।


घूमने की जगहें

  • पिचोला झील

  • सिटी पैलेस

  • फतेह सागर झील


अनुमानित बजट

नए नवेली शादीशुदा जोड़ा उदयपुर में रहने और घूमने पर 12,000 से 22,000 रुपये खर्च कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Romantic Places For Married Couple Budget Honeymoon Destinations In India
कूर्ग - फोटो : AI

कूर्ग

  • कुर्ग को भारत का स्काॅटलैंड कहा जाता है।
  • कर्नाटक में स्थित कूर्ग बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है।
  • यहां के कॉफी बागानों की खूबसूरती पर्यटकों को यहां आने के लिए मजबूर कर देती हैं।
  • कूर्ग में हरियाली, झरने और काॅफी एस्टेट मुख्य आकर्षण है। 
     

देखने लायक जगहें

  • एबी फॉल्स

  • राजा की सीट

  • दुबारे एलीफेंट कैंप


अनुमानित बजट

कुर्ग घूमने का अनुमानित खर्च 14,000 रुपये से 22,000 के मध्य हो सकता है। हालांकि इसमें परिवहन खर्च शामिल नहीं है।

-----------------------------------------------xxx-----------------------------------

नैनीताल

  • उत्तराखंड के नैनीताल हिल स्टेशन को झीलों का शहर कहा जाता है।
  • यहां आप बोटिंग कर सकते हैं।
  • केबल कार के जरिए पहाड़ियों के बीच से शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं। 
  • माॅल रोड पर शाॅपिंग और झील किनारे शाम की सैर करने भी आ सकते हैं।


प्रमुख स्थल

  • नैनी झील

  • स्नो व्यू पॉइंट

  • द मॉल रोड


अनुमानित बजट

नैनीताल की ट्रिप 5000 से 10000 रुपये में की जा सकती है। यहां आपको बजट में होटल मिल जाते हैं। स्थानीय परिवहन भी बहुत अधिक महंगा नहीं है। 

विज्ञापन
Romantic Places For Married Couple Budget Honeymoon Destinations In India
गोवा जाएं - फोटो : AdobeStock

गोवा 

अगर आप आॅफ सीजन में गोवा जाते हैं तो यहां कम भीड़ मिलेगी।
होटल में बेहतर डील मिल सकती है। 
बीच और कैफे का लुत्फ उठा सकते हैं।
खूबसूरत सूर्यास्त के बीच रोमांटिक वक्त बिता सकते हैं।
 

घूमने की जगहें

  • पालोलेम बीच

  • डोना पाउला

  • अगुआड़ा किला


अनुमानित बजट

आॅफ सीजन में गोवा घूमने का खर्च 15,000 रुपये से 25,000 रुपये के मध्य आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed