पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused granted bail in theft case.

Noida News: चोरी के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Mon, 06 Jul 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in theft case.
चोरी के मामले में आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अलीजान उर्फ सईद को अदालत से जमानत मिली है। अभियोजन के अनुसार वादी लीलाधर ने 30 अक्तूबर 2025 को सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके मौसेरे भाई राजेश शर्मा अपनी माता के निधन के कारण परिवार सहित पैतृक गांव चले गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। जब दो दिन बाद वापस लौटे तो रसोई की खिड़की टूटी मिली और घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के तथा अन्य कीमती सामान चोरी होना पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। बचाव पक्ष ने कहा कि एफआईआर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुई थी। आरोपी के कब्जे से कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस द्वारा दिखाई गई बरामदगी को भी झूठा और मनगढ़ंत बताया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी किए बिना जमानत देने के लिए पर्याप्त आधार माना। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed