पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR registered in case of fraudulent sale of a plot.

Noida News: धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of fraudulent sale of a plot.
धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


दादरी संवाद। चिटहेरा गांव के पास एक कॉलोनी में 10 साल पहले पीड़ित ने प्लॉट खरीदा था। धोखाधड़ी से प्लॉट बेचने और पैसे हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार के कटिहार जनपद के मिचाई वाड़ी गांव निवासी विक्की कुमार दास हाल में गौर सिटी नोएडा में रहते हैं। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के सारिका विहार कॉलोनी में 24 फरवरी 2016 को उनके पिता ने एक प्लॉट को दादरी नगर के जारचा रोड निवासी विकास कुमार से खरीदा था। प्लाॅट की नींव भर रखी थी। विकास कुमार ने पीड़ित के पिता को विश्वास दिलाया और कहा कि परेशान न हों, इस प्लॉट की देखरेख अपने जैसे ही करेंगे। उसके बाद विकास कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से अन्य व्यक्ति को प्लॉट बेच दिया। विकास कुमार व विजय उर्फ प्रधान द्वारा दबाव बनाकर धमकाने के बाद उनसे रजिस्ट्री लेकर फाड़ दी गई। कुछ रकम देकर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर विकास कुमार, विजय उर्फ प्रधान, जसबीर व पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed