पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर जताई नाराजगी

Mon, 06 Jul 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
sfdg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी सोसाइटी के निवासियों ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। आसपास के इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने विशेष रूप से एआईएमएस ग्रीन एवेन्यू, एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी और गोल्फ होम्स को जोड़ने वाली 24 मीटर चौड़ी सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गड्ढे, धूल के कारण आने - जाने में परेशानी होती है, जबकि बारिश के समय स्थिति और अधिक कठिन हो जाती है। सोसाइटी के सामने खुले नाले की सफाई और उसे ढकने की मांग लोगों ने प्रमुख रूप से उठाई है। लोगों ने कहा कि नाले के आसपास जलभराव और झाड़ियों के कारण स्वच्छता प्रभावित होती है और मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन


- 24 मीटर सड़क का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए जिससे लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी न हो। सड़क के साथ स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ जैसी सुविधाएं भी विकसित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तुषार शर्मा

-खुले नाले को ढका जाना चाहिए और आसपास की नियमित सफाई करनी चाहिए। ग्रीन एरिया विकसित होने से क्षेत्र का वातावरण बेहतर होगा और लोगों को राहत मिलेगी। -हरीश नेगी


- सोसाइटी के बाहर साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल सभी के हित में है। नियमित सफाई और कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। -अजीम खान

- अतिक्रमण मुक्त सड़कें और बेहतर नागरिक सुविधाएं पूरे क्षेत्र की जरूरत हैं। उम्मीद है कि संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को जल्द पूरा करेगा। प्राधिकरण को इन समस्याओं को हल करने के लिए सात बार मेल किया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। अरुण गर्ग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed