फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल बड़े दिलीप कुमार पर कैसे आया सायरा बानो का दिल, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी

Thu, 23 Aug 2018 12:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Saira Banu Birthday: Dilip Kumar Saira Banu love story can make anyone fall in love all over again
बॉलीवुड के 'द मोस्ट इलिजिबल बैचलर' रहे दिलीप कुमार और खूबसूरती की दूसरा नाम रही सायरा बानो की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक रही है। बॉलीवुड के इस कपल के फैन रहे लोग इस बात को बखूबी जानते है कि सायरा बचपन से ही दिलीप कुमार की फैन थीं। 23 अगस्त को सायरा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर दिलीप साहब और सायरा बानो के प्यार का जिक्र न हो तो मानो कुछ किया ही नहीं। आइए बॉलीवुड की किताब के कुछ पन्ने पलटते हुए गुजरे जमाने के इस मशहूर जोड़े की लव स्टोरी पर डालते हैं एक नजर...
Saira Banu Birthday: Dilip Kumar Saira Banu love story can make anyone fall in love all over again
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के ऐलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
Saira Banu Birthday: Dilip Kumar Saira Banu love story can make anyone fall in love all over again
12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saira Banu Birthday: Dilip Kumar Saira Banu love story can make anyone fall in love all over again
दिलीप कुमार ने अपने और सायरा की उम्र के फासले को देखते हुए उनसे कह दिया था कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो! इसके बाद भी सायरा पीछे नहीं हटी। दिलीप साहब के प्यार मे ंसायरा इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने दिलीप कुमार को एम्प्रेस करने के लिए उर्दू और पार्सियन तक सीखा। उन्होंने दिलीप साहब की पसंद और नापसंद के बारे में भी जाना।
विज्ञापन
Saira Banu Birthday: Dilip Kumar Saira Banu love story can make anyone fall in love all over again
सायरा के प्यार को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनसे शादी कर ली। दोनों ने कई मुश्किलों का सामना भी किया। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों साथ खड़े रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed