फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of setting up a wedding pavilion adjacent to the cremation ground; demand for land measurement.

Meerut News: श्मशान भूमि से सटाकर शादी मंडप बनाने का आरोप, पैमाइश की मांग

Tue, 18 Aug 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Allegation of setting up a wedding pavilion adjacent to the cremation ground; demand for land measurement.
सरधना। डाहर गांव में श्मशान भूमि से सटाकर शादी मंडप बनाए जाने के आरोप में ग्राम प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की है। प्रधान ने रास्ते और श्मशान भूमि की पैमाइश कराकर जमीन को सुरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हरपति देवी ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के रास्ते से डाहर गांव में आवागमन होता है। इसी रास्ते पर श्मशान भूमि स्थित है। आरोप है कि गांव निवासी सुरेंद्र उक्त श्मशान भूमि से सटाकर विवाह मंडप का निर्माण करा रहा है और मौके पर नींव की खुदाई भी कराई जा रही है। ग्राम प्रधान ने बताया कि रास्ते और श्मशान भूमि की सीमाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पैमाइश जरूरी है। उन्होंने एसडीएम से हल्का लेखपाल के माध्यम से दोनों जमीनों की पैमाइश कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed