Sawan 2026 Maa Parvati Ke naam: सावन का महीना भगवान शिव और मां गौरी की आराधना का विशेष समय माना जाता है। इस पूरे महीने मंदिरों में पूजा-अर्चना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहता है। कई परिवार इस शुभ अवसर पर नवजात शिशु का नामकरण संस्कार भी करते हैं और चाहते हैं कि बच्चे का नाम धार्मिक, सकारात्मक और सुंदर अर्थ वाला हो।
Sawan Baby Girl Names: सावन में जन्मी बेटी के लिए चुनें मां गौरी से प्रेरित 25 प्यारे नाम
Baby Girl Names Inspired By Maa Gauri : सावन में बेटी का कौन-सा नाम रखना शुभ माना जाता है? सावन भगवान शिव और मां गौरी की आराधना का पवित्र महीना माना जाता है। इस अवसर पर कई परिवार अपनी बेटी का नाम मां गौरी, पार्वती और उनके विभिन्न स्वरूपों से प्रेरित नामों पर रखते हैं। जैसे गौरी, उमा, पार्वती, गिरिजा, भवानी, शिवानी, अंबिका, शैलजा और अपर्णा। ये नाम भारतीय परंपरा में शुभ, सौम्य और अर्थपूर्ण माने जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां गौरी से प्रेरित बेटी के सुंदर नाम
- गौरी- उज्जवल, गोरे वर्क वाली, मां पार्वती का नाम
- उमा- मां पार्वती का प्राचीन नाम
- पार्वती -पर्वत राज हिमालय की पुत्री
- गिरिजा- पर्वत से उत्पत्र
- शैलजा -पर्वत की पुत्री
- भवानी -संसार का पालन करने वाली
- शिवानी - भगवान शिव से जुड़ी हुई
- अंबिका -जगत की माता
- अपर्णा- कठोर तप करने वाली देवी
- हेमवती - हिमालय की पुत्री
- आद्या - प्रथम शक्ति
- आर्या - देवी का स्वरूप
- गौरवी - माता गौरी से संबंधित, सम्मान का प्रतीक
- अद्विका - अनोखी और अद्वितीय
- अनीका - देवी दुर्गा या गौरी का एक रूप