Sawan Somwar Vrat Wala Sandwich Recipe: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और व्रत-उपवास के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कई लोग सोमवार का व्रत रखते हैं और पूरे दिन फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं। हालांकि, बार-बार साबूदाना खिचड़ी, आलू या फल खाने से कई बार स्वाद में एकरूपता आ जाती है। ऐसे में अगर आप इस सावन अपने व्रत की थाली में कुछ नया और स्वादिष्ट शामिल करना चाहते हैं, तो फलाहारी सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Sawan Somwar Vrat Recipe: सावन सोमवार के व्रत में बनाएं टेस्टी फलाहारी सैंडविच, मिनटों में होगी तैयार रेसिपी
Falahari Sandwich Recipe: व्रत वाला सैंडविच कैसे बनाएं?
व्रत वाला सैंडविच बनाने के लिए व्रत में उपयोग होने वाली ब्रेड (या सिंघाड़े/कुट्टू के आटे से तैयार ब्रेड), उबले आलू, पनीर, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च, धनिया और थोड़ा घी लें। सभी सामग्री को मिलाकर स्टफिंग तैयार करें, ब्रेड में भरें और घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ परोसें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलाहारी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- कुट्टू का आटा या सिंघाड़े का आटा
- दही
- 2 उबले हुए आलू
- 100 ग्राम पनीर
- 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च (वैकल्पिक)
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- 1-2 बड़े चम्मच घी
- व्रत वाली हरी चटनी या दही (परोसने के लिए)
फलाहारी ब्रेड बनाएं
स्टेप 1- सबसे पहले कुट्टू या सिंघाड़े का आटा लें।
स्टेप 2- इसमें थोड़ा दही, चीनी और सेंधा नमक मिलाएं।
स्टेप 3- इसका पेस्ट तैयार करें, न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा और ना ही बहुत ज्यादा पतला।
स्टेप 4- सैंडविच मेकर में हल्का घी लगाकर बैटर को फैला लें।
स्टेप 5- एक से दो मिनट के लिए टोस्ट करें , आपकी फलाहारी ब्रेड तैयार है।
स्टफिंग तैयार करने का तरीका
एक बड़े बाउल में मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया हुआ पनीर, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। यदि चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी भुनी हुई मूंगफली का चूरा भी मिला सकते हैं।
सैंडविच कैसे तैयार करें?
आप दो तरह से सैंडविच तैयार कर सकते हैं। एक तो पहले से फलाहारी ब्रेड बनाकर रखें और जब सैंडविच बनाना हो तो ब्रेड इस्तेमाल में लाएं।
पहला तरीका
स्टेप 1- ब्रेड के एक स्लाइस पर तैयार स्टफिंग समान रूप से फैलाएं।
स्टेप 2- ऊपर से दूसरा स्लाइस रखें।
स्टेप 3- दोनों तरफ हल्का घी लगाएं।
स्टेप 4- अब तवे या सैंडविच मेकर पर धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
दूसरा तरीका
जब आप ब्रेड बनाएं, उसी समय सैंडविच तैयार करें।
स्टेप 1- सैंडविच मेकर में घी लगाकर ब्रेड के बैटर को फैलाएं।
स्टेप 2- उसके ऊपर आलू-पनीर की स्टफिंग रखें।
स्टेप 3- ऊपर से एक चम्मच बैटर फिल करें।
स्टेप 4- अब इसे कुक कर लें।
आप ये प्रक्रिया तवे पर भी दोहरा सकते हैं और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें