फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Car collides with tractor-trolley; youth dies

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई कार, युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor-trolley; youth dies
लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह हरिद्वार की ओर जा रही एक कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान नगला इमरती बाईपास मार्ग से मार्ग परिवर्तित कर वाहनों को लक्सर से होते हुए हरिद्वार भेजा जा रहा है। सोमवार सुबह दिल्ली नंबर की एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। सुबह करीब सात बजे कार जब पीपली गांव के समीप पहुंची तभी कार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर - ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार रामू (35) निवासी ग्राम तख्त बसाऊ डीपर थाना बसंतपुर जनपद सीवान, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक संजय घायल हो गया। राहगीर मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सक ने रामू को मृत घोषित कर दिया। उपचार के बाद संजय की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने रामू के शव को मोर्चरी भेजा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर मौके से निकल गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दी गई है। ट्रैक्टर चालक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed