फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two minor sisters found at the railway station

Roorkee News: रेलवे स्टेशन पर मिलीं दो नाबालिग बहनें

Mon, 03 Aug 2026 04:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Two minor sisters found at the railway station
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली दो नाबालिग बहनों को जीआरपी रुड़की ने परिजनों को सौंप दिया। यह घटना रविवार देर रात रुड़की रेलवे स्टेशन पर हुई। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को 13 और 10 वर्षीय बच्चियां रोती-बिलखती मिलीं। पूछताछ में उन्होंने खुद को रुड़की का बताया और दिल्ली जाने की योजना बताई। जीआरपी से बिंदु सैनी ने दोनों बच्चियों को अपनी निगरानी में लिया। उनके बताए पते के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों को जीआरपी चौकी बुलाया गया। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद बच्चियों को उनकी मां और नानी के संरक्षण में दे दिया गया। इस दौरान सुशील कुमार तिवारी, जाहुल हसन, अमित कुमार और सरयू सैनी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed