फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Drive intensified in land-subsidence-affected areas of Ganeshpur

Roorkee News: गणेशपुर में भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में तेज हुआ अभियान

Mon, 03 Aug 2026 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Drive intensified in land-subsidence-affected areas of Ganeshpur
गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी की ओर से बिछाई गई सीवर लाइन के आसपास लगातार हो रहे भू-धंसाव और भवनों को हो रहे नुकसान को देखते हुए गंगा विभाग ने सक्शन व सीवर सफाई अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम गणेशपुर के साथ शेखपुरी, कृष्णानगर, राजेंद्र नगर और सुभाष नगर में भी लगातार कार्य कर रही है। सहायक अभियंता ई. जुनैद गौड़ और कनिष्ठ अभियंता मोहित राणा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को 24 घंटे निगरानी रखते हुए पर्याप्त संसाधनों के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता ने किसी भी शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच करने को कहा। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की कि कहीं भी भू-धंसाव या सीवर संबंधी समस्या दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर अंकित चौधरी, सूरज चौधरी, सचिन चौधरी, रविन्द्र पाट, काका, राजकुमार और राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed