{"_id":"6a70925cc984991899032bed","slug":"shiv-devotee-on-tractor-injured-in-collision-with-roadways-bus-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1033376-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार शिवभक्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार शिवभक्त घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद के भूरा महादेव जा रहे ट्रैक्टर सवार शिवभक्तों को नेशनल हाईवे-334 पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को दिल्ली के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली रुड़की पुलिस के अनुसार, गांव मंडोला, थाना ट्रॉनिका सिटी (गाजियाबाद) निवासी नीरज त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अंकित त्यागी, अंश त्यागी, शिवा त्यागी, ऋषभ त्यागी, रमन त्यागी, आर्यन और तुषार त्यागी ट्रैक्टर से हरिद्वार से गंगाजल लेकर भूरा महादेव जा रहे थे। सोमवार देर रात रुड़की क्षेत्र के केदार बाबा ढाबे के पास नेशनल हाईवे-334 पर सामने से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित त्यागी समेत अन्य शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर यूपी-78 नंबर की रोडवेज बस के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।