सब्सक्राइब करें

Selfish Partner Signs: कहीं आपका पार्टनर स्वार्थी तो नहीं, इस तरीकों से करें मतलबी साथी की पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Selfish Partner Signs Tips To Know You Are in a Selfish Relationship in Hindi
स्वार्थी पार्टनर की पहचान का तरीका - फोटो : Istock

Selfish Partner Signs: लोग आकर्षण, प्यार और लगाव के कारण के कारण रिलेशनशिप में आते हैं लेकिन कई बार सही पार्टनर का साथ न मिलने से रिश्ता बिगड़ जाता है और दिल टूट सकता है। अक्सर रिश्ते में आप किसी ऐसे पार्टनर के साथ होते हैं, जो आपसे प्यार तो करता है लेकिन हो सकता है कि वह स्वार्थी भी होता है। स्वार्थ और मतलब के कारण वह आपके साथ इस रिश्ते में हो सकता है और अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए आपका इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे मतलबी पार्टनर अक्सर ही अपने स्वार्थ के लिए साथी से झूठ बोलते हैं और कई बार मतलब पूरा होने पर रिलेशनशिप से भागने लगते हैं। वह स्वार्थ के लिए आपके साथ समय बिताते हैं और स्वार्थ पूरा होने पर आपसे मिलने से बचते हैं। अगर आप भी रिश्ते में सही और गलत पार्टनर की पहचान करना चाहते हैं और ये पता करना चाहते कि कहीं आपका पार्टनर मतलबी तो नहीं, तो इन तरीकों से पहचान करके उससे दूरी बना लें।

Trending Videos
Selfish Partner Signs Tips To Know You Are in a Selfish Relationship in Hindi
स्वार्थी पार्टनर की पहचान का तरीका - फोटो : istock

सबसे पहले अपना काम

पार्टनर स्वार्थी है, इस बात का पता उनके इंटरेस्ट से चलता है। मतलबी पार्टनर के लिए अपना हर काम जरूरी लगता है, भले ही आपका कोई काम उनसे भी ज्यादा आवश्यक है लेकिन वह पहले अपना काम ही करते हैं। वह आपको अपने दूसरे कामों की तुलना में कम महत्व दें तो समझ जाएं कि उनको सिर्फ खुद से मतलब है। आपने उन्हें मिलने बुलाया हो लेकिन हर बार वह आपसे ज्यादा जरूरी कोई किसी और काम को समझकर उसे निपटाने लगें तो, समझ जाएं कि पार्टनर बहुत मतलबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfish Partner Signs Tips To Know You Are in a Selfish Relationship in Hindi
स्वार्थी पार्टनर की पहचान का तरीका - फोटो : Istock

पैसों और खर्चों पर ध्यान देना

कपल जब रिलेशनशिप में होते हैं तो वह एक दूसरे की चीजों और पैसों को लेकर अलग अलग महसूस नहीं करते हैं। उनके बीच मेरा-तुम्हारा कम ही होता है। लेकिन जब पार्टनर मेरा खर्चा, मेरे पैसों, तुम्हारा खर्च और पैसों जैसी बातें करे तो मान लीजिए कि आप इस रिश्ते में 'हम' नहीं बन सकते हैं। मेरा तुम्हारा सेल्फिश पार्टनर की निशानी है।

Selfish Partner Signs Tips To Know You Are in a Selfish Relationship in Hindi
स्वार्थी पार्टनर की पहचान का तरीका - फोटो : Istock

आपके करियर को नजरअंदाज करना

पार्टनर को अपने प्रमोशन, अपने करियर और अपने काम की परवाह होती हो, लेकिन उन्हें आपके करियर, जाॅब, ऑफिस स्ट्रेस और काम से कोई फर्क न पड़ता हो और वह आपके काम को इम्पोर्टेंस न दें तो इसका मतलब होता है कि वह स्वार्थी है।

विज्ञापन
Selfish Partner Signs Tips To Know You Are in a Selfish Relationship in Hindi
स्वार्थी पार्टनर की पहचान का तरीका - फोटो : istock

फायदा और नुकसान देखना

जब पार्टनर रिश्ते में फायदे और नुकसान की बाते करने लगे। किसी शख्स से झगड़ा होने के बाद भी वह उससे दोस्ती रखे, अपने फायदे के लिए आपकी मदद लेता रहे, तो उस साथी से रिश्ता खत्म करना ही सही होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed