कई बार देखा गया है कि कुछ लोग लंबे समय तक रिलेशनशिप में तो रहते हैं लेकिन इंटीमेट होने से डरते हैं। ये घबराहट महिला और पुरूष दोनों में समान रूप से देखने को मिलती है। दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने को लेकर होने वाली घबराहट को सेक्स एंग्जाइटी के नाम से जानते हैं। ये एंग्जाइटी एक बार इंटीमेट हो चुके महिलाओं और पुरूषों में देखी गई है। तो चलिए जानें क्या है सेक्स एंग्जाइटी और इससे निजात पाने के लिए क्या कर सकते हैं।
कहीं आप भी तो नहीं सेक्स एंग्जाइटी का शिकार, ये लक्षण हैं तो तुरंत संभल जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किसी के मन में इस तरह का विचार आता है कि उसके पार्टनर को उसका कोई बॉडी पार्ट अट्रैक्टिव नहीं लगेगा, या फिर वो ये सोचता है कि कहीं पार्टनर को सुखद एहसास न दे पाए तो, ये सब सेक्स एंग्जाइटी को दर्शाता है। इस तरह का डर किसी को भी हो सकता है, भले ही वो इंटिमेट रिश्ते बनाने के मामले में नया हो या अनुभवी। कुछ लोगों में ये एंग्जाइटी सिर्फ थोड़ी देर के लिए होती है वहीं कई लोगों में इस तरह का डर काफी समय तक बना रहता है।
पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं। इससे जुड़ी रिपोर्ट्स की मानें तो महिलाओं में सेक्स एंग्जाइटी का प्रभाव ज्यादा रहता है। इसके पीछे अलग अलग कारण हो सकते हैं जैसे शारीरिक संबंध में रूचि या ऑर्गज्म से जुड़ी समस्या का होना।
आप स्वयं को हीन भावना से देखना बंद करें। आपको अपने शरीर से प्यार करना चाहिए। रिलेशनशिप में जरूरी है कि आप अपने शरीर से प्यार करें।
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्सरसाइज करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होते हैं। अगर एग्जाइटी से लड़ना है तो योग और ध्यान की मदद लें। इससे नार्मल लाइफ के साथ ही लव लाइफ में भी सकारात्मकता का एहसास करेंगे। आपके अंदर की घबराहट और डर दूर होगी।