सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा के इन 9 गुणों में छिपा है खुशहाल परिवार और रिश्तों का राज

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:25 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities: महिलाओं के लिए सिर्फ घर-परिवार की खुशहाली ही नहीं, बल्कि दफ्तर में काम करना और पदोन्नति हासिल करना भी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं दुर्गा माता के नौ स्वरूप और उनसे मिलने वाली सीख, जिन्हें हर महिला अपने जीवन में उतार सकती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities From Goddess Durga Nine Forms Every Woman Should Embrace
शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ गुण अपनाएं - फोटो : Adobe
loader

Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। 9 दिवसीय शारदीय नवरात्रि माता दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित पर्व है। माता दुर्गा के नौ रूप शक्ति,  साहस, प्रेम, ज्ञान और करुणा का प्रतीक हैं। अगर हर महिला इन गुणों को अपने जीवन में अपनाए, तो न केवल परिवार खुशहाल बन सकता है, बल्कि रिश्तों में भी मजबूती आती है। इतना ही नहीं महिलाओं के लिए सिर्फ घर-परिवार की खुशहाली ही नहीं, बल्कि दफ्तर में काम करना और पदोन्नति हासिल करना भी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं दुर्गा माता के नौ स्वरूप और उनसे मिलने वाली सीख, जिन्हें हर महिला अपने जीवन में उतार सकती है।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities From Goddess Durga Nine Forms Every Woman Should Embrace
धैर्य और स्थिरता - फोटो : adobe stock

धैर्य और स्थिरता

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री हमें सिखाती हैं कि जीवन की हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखनाजरूरी है। घर और रिश्तों में स्थिरता तभी आती है जब महिला खुद संतुलन का आधार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities From Goddess Durga Nine Forms Every Woman Should Embrace
त्याग और तपस्या - फोटो : Adobe stock

त्याग और तपस्या

मां दुर्गा का द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का गुण संयम और त्याग है। हर महिला जब अपने परिवार और रिश्तों के लिए निस्वार्थ भाव रखती है, तो घर में सुख-शांति और विश्वास बढ़ता है।

Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities From Goddess Durga Nine Forms Every Woman Should Embrace
साहस और सुरक्षा - फोटो : adobe stock

साहस और सुरक्षा

नवदुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा का हैजो कि साहस और सुरक्षा का प्रतीक हैं। मां चंद्रघंटा का स्वरूप महिलाओं को सिखाता है कि उन्हें अपनी सुरक्षा और परिवार की रक्षा के लिए साहसी होना चाहिए। साहस रिश्तों में आत्मविश्वास लाता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Divine Qualities From Goddess Durga Nine Forms Every Woman Should Embrace
सकारात्मक ऊर्जा - फोटो : Adobe

सकारात्मक ऊर्जा

कूष्मांडा देवी सृष्टि की रचयिता हैं। वे हमें प्रेरित करती हैं कि महिला ही परिवार की ऊर्जा का स्रोत है। मुस्कान और सकारात्मक सोच रिश्तों को मजबूती देती है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed