सब्सक्राइब करें

Symptoms Of Depression: कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं ? इन संकेतों से पहचानें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 02 Feb 2026 04:22 PM IST
सार

Symptoms Of Depression: आज के समय में लोगों की लाइफ इतनी व्यस्त है कि उनकी मेंटल हेल्थ की क्या हालत है इस बारे में भी वो ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में हम यहां आपको कुछ संकेत बताएंगे, जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं....

विज्ञापन
symptoms of depression in hindi depression ki pehchan kaise kare
कहीं आपका पार्टनर डिप्रेशन में तो नहीं ? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Adobe stock

Symptoms Of Depression: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में काम, जिम्मेदारियों और सोशल प्रेशर के बीच लोग अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भूल जाते हैं। अक्सर इसका असर सबसे पहले रिश्तों पर दिखाई देता है। कई बार पार्टनर के व्यवहार में आए छोटे-छोटे बदलाव को हम मूड स्विंग या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि वही बदलाव डिप्रेशन का संकेत हो सकते हैं।



डिप्रेशन कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसे समय पर समझना और सपोर्ट देना बेहद जरूरी है। अगर आपका पार्टनर पहले जैसा खुश, एक्टिव या बातूनी नहीं रहा है, तो यह सोचने की जरूरत है कि कहीं वह अंदर ही अंदर किसी मानसिक संघर्ष से तो नहीं जूझ रहा। बहुत से लोगों को तो इसके संकेत भी समझ नहीं आते। ऐसे में हम आपको बताएंगे डिप्रेशन के कुछ संकेत, जिनकी शुरुआत में ही सावधानी बरतना षुरू कर दें।

Trending Videos
symptoms of depression in hindi depression ki pehchan kaise kare
बातचीत में कमी - फोटो : Adobe stock
 1. बातचीत में कमी 
  • अगर आपका अब सवालों के जवाब छोटे देने लगा है या बातचीत से बचने लगा है, तो यह डिप्रेशन का शुरुआती संकेत हो सकता है। 
  • ऐसे लोग अक्सर खुद को दूसरों से अलग कर लेते हैं और अपनी भावनाएं साझा नहीं कर पाते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of depression in hindi depression ki pehchan kaise kare
हमेशा उदास या चिड़चिड़ा रहना - फोटो : Adobe stock
2. हमेशा उदास या चिड़चिड़ा रहना
  • डिप्रेशन में व्यक्ति लगातार उदासी, खालीपन या गुस्से में रह सकता है। 
  • छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाना या बिना किसी खास वजह के परेशान रहना मानसिक तनाव की ओर इशारा करता है।

 
symptoms of depression in hindi depression ki pehchan kaise kare
नींद में बदलाव - फोटो : Freepik.com
3. नींद में बदलाव
  • अगर पार्टनर को देर तक नींद नहीं आती, बार-बार नींद टूटती है या फिर वह जरूरत से ज्यादा सोने लगा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। 
  • नींद का बिगड़ना डिप्रेशन का एक आम लक्षण है, जिसके बारे में आपको बात करने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
symptoms of depression in hindi depression ki pehchan kaise kare
खाने की आदतों में बदलाव - फोटो : Freepik.com
4. खाने की आदतों में बदलाव
  • डिप्रेशन के कारण कुछ लोग खाने से दूरी बना लेते हैं, जबकि कुछ लोग ज्यादा खाने लगते हैं। 
  • अचानक वजन कम होना या बढ़ना भी मानसिक स्वास्थ्य में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed