{"_id":"6980a7dd75bb0122160dd15c","slug":"asmat-tribe-use-enemies-skull-as-pillows-eat-skin-after-killing-san-weird-news-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों दुश्मनों को मारकर खा जाते हैं उनका मांस? दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्यों दुश्मनों को मारकर खा जाते हैं उनका मांस? दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:04 PM IST
सार
Asmat Tribe: ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में पाई जाने वाली अस्मत जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। जनजाति के लोग दुश्मन को मारकर उसके मांस को पकाकर खा जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Asmat Tribe: दुनिया में पाई जाने वाली जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। जनजातियां जहां रहती हैं, उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन्हीं में से एक अस्मत जनजाति है जिसे बेहद खूंखार माना जाता है। आइए जानते हैं इस जनजाति के बारे में कुछ रोचक बातें...
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में अस्मत जनजाति रहती है। इन जनजाति के लोग दुश्मन को मारकर उसके मांस को पकाकर खा जाते हैं। इसके अलावा मृतक की हड्डियों को गहनों की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके सिर को तकिए की जगह लगाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कभी-कभी खोपड़ी तोड़कर बर्तन बना लेते हैं और उसको खाना खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
इस जनजाति के लोग इतने खूंखार होते हैं कि दुश्मन को मारकर जब मांस पकाते हैं, तो उस दौरान उत्सव मनाते हैं। दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए जनजाति के लोग ऐसा करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खौफनाक जनजाति के लोग अपने आपको योद्धा मानते हैं। इस जनजाति के लोग दुश्मन को मारने के बाद उसके सिर के मांस का दावत देते हैं।
2 of 5
दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Adobe Stock
जनजाति के लोग ऐसा इसलिए करते है, क्योंकि अपनी वीरता और आदिवासियों के प्रति वफादारी का प्रदर्शन कर सकें। जनजाति के लोग दुश्मन के सिर को तंदूर में भूनकर खा जाते हैं। इसके अलाना वो कई अजीबोगरीब रीति-रिवाजों का भी पालन करते हैं।
3 of 5
दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Adobe Stock
न्यू गिनी में रहने वाले अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन का मांस पकाते समय अनुष्ठान करते हैं। वह ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इंसान का सिर पवित्र होता है और उसकी तुलना फल से करते हैं। इसके साथ ही मृतक की हड्डियों को भविष्य के अनुष्ठानों में इस्तेमाल करते हैं। उत्सव के समय दुश्मन के सिर को बच्चों के पैर के बीच में रख देते हैं और इसके पीछे मान्यता है कि दुश्मन की शक्ति बच्चे में आ जाती है।
दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Adobe Stock
अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन की हड्डियों को घर में रखना शुभ मानते हैं। इस जनजाति के ज्यादातर लोग नदियों के किनारे घर बनाकर रहते हैं। वह शिकार के लिए ऐसा करते हैं। वह दुश्मन की रीढ़ की हड्डी और निचले भाग को अपने साथ ट्रॉफी की तरह रखते हैं। दुश्मन के निचले जबड़े को घर में रखना शौर्य की निशानी मानते हैं।
दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह
- फोटो : Adobe Stock
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अस्मत जनजाति में किसी की मौत होती है, तो उसके शव के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। मरने वाले शख्स का गला काट देते हैं और उसके मस्तिष्क व आंखों निकाल लेते हैं। वह मानते हैं कि इससे बुरी आत्माओं को रोका जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।