{"_id":"69802e74e27de071ee0577a5","slug":"can-yoga-remove-spectacles-is-this-possible-or-not-kya-yoga-se-chashma-hat-sakta-hai-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Eyesight: क्या योग करने से आंखों का चश्मा हट सकता है? जानिए सच्चाई","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Eyesight: क्या योग करने से आंखों का चश्मा हट सकता है? जानिए सच्चाई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:16 AM IST
सार
Can Yoga Remove Spectacles: अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि योगा करके आंखों का चश्मा हटाया जा सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे।
विज्ञापन
4
1 of 5
क्या योग करने से आंखों का चश्मा हट सकता है? जानिए सच्चाई
- फोटो : Adobe stock
Link Copied
Can Yoga Remove Spectacles: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल, लैपटॉप और स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण आंखों की समस्याएं आम हो गई हैं। कम उम्र में ही चश्मा लगना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या योग करने से आंखों का चश्मा हट सकता है।
योग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और आंखों की एक्सरसाइज व प्राणायाम को लेकर कई दावे किए जाते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर यह भी कहा जाता है कि नियमित योग अभ्यास से नजर तेज हो सकती है और चश्मे की जरूरत खत्म हो सकती है।
लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक भ्रम? आंखों की रोशनी कम होने के पीछे कई मेडिकल कारण होते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। इस लेख में हम आपको योग और आंखों की सेहत के बीच संबंध की सच्चाई बताएंगे और जानेंगे कि योग कहां तक फायदेमंद है और कहां मेडिकल इलाज जरूरी होता है।
Trending Videos
2 of 5
योग से मिलते हैं क्या फायदे ?
- फोटो : Adobe
योग से मिलते हैं क्या फायदे ?
हमारी आंखों की मांसपेशियां लगातार फोकस बदलने, स्क्रीन देखने और प्रकाश के संपर्क में आने के कारण थक जाती हैं। ऐसे में योग अभ्यास इन मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में सहायक होते हैं। सबसे पहले तो ये जान लें कि सही योग आंखों की मांसपेशियों को रिलैक्स करने, तनाव कम करने और आंखों की थकान दूर करने में बहुत मददगार होता है। जैसे कि दो योग क्रियाओं के बारे में हम आपको यहां जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
योग से मिलते हैं क्या फायदे ?
- फोटो : इंस्टाग्राम
1. त्राटक
इस तकनीक में एक बिंदु या दीपक की लौ पर लगातार नजर टिकाना शामिल होता है।
ये अभ्यास आंखों की फोकसिंग क्षमता बढ़ाता है और नेत्र मांसपेशियों की मजबूती के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है।
2. पाल्मिंग
इस तकनीक में हथेलियों से आंखों को ढककर कुछ मिनट आराम दिया जाता है।
ये आंखों को तुरंत राहत पहुंचाता है और आंखों में जलन, थकान या सूखापन कम करता है।
3. भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम
ये दोनों प्राणायाम रक्त संचार को बढ़ाते हैं।
आंखों के आसपास के छोटे रक्त वाहिकाओं में ब्लड फ्लो बढ़ने से आंखों की थकान कम होती है।
इनकी मदद से ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से पहुंचते हैं।
4 of 5
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- फोटो : freepik
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
अब अगर बात करें विशेषज्ञों की तो वो बताते हैं कि निकट दृष्टि दोष, दूर दृष्टि दोष या एस्टिग्मेटिज्म जैसी एरर के लिए योग अकेले पर्याप्त नहीं है। ये शारीरिक कारणों से होने वाली दृष्टि समस्याएं हैं, जिन्हें केवल नियमित नेत्र जांच, सही चश्मा या लेजर सर्जरी के जरिए ही नियंत्रित किया जा सकता है। योग आंखों की हेल्थ को सपोर्ट करता है, आंखों की थकान और स्ट्रेन कम करता है, लेकिन यह चश्मे का विकल्प नहीं बन सकता। इसलिए आंखों की रोशनी में कमी महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह लेना और समय-समय पर आंखों की जांच कराना अत्यंत जरूरी है।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 5
लाभकारी है लेकिन इलाज नहीं
- फोटो : Freepik.com
लाभकारी है लेकिन इलाज नहीं
यदि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो यह आंखों के लिए लंबी अवधि में बहुत लाभकारी हो सकता है।
ये न केवल आंखों को रिलैक्स करता है, बल्कि मानसिक तनाव कम कर आंखों और दिमाग दोनों को फायदा पहुंचाता है।
बस समझ लें कि इसकी मदद से आप अपनी आंखों पर लगे चश्मे को नहीं हटा सकते।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।