सब्सक्राइब करें

Morning Vs Evening Yoga: सुबह या शाम? योग कब करें तो असर दोगुना होगा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 01 Feb 2026 10:17 AM IST
सार

Morning Vs Evening Yoga: सुबह का योग आदर्श है लेकिन अगर आपकी दिनचर्या इजाजत नहीं देती तो शाम का योग भी कर सकते हैं। लेकिन दोनों में से कौन सा योग ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन
Best Time For Yoga Morning Vs Evening Yoga Benefits in hindi
सुबह या शाम कब करें योग - फोटो : Adobe

योग के लाभ बहुत हैं लेकिन निर्भरता योगाभ्यास के सही समय पर है। कितनी देर योग करें, उससे ज्यादा अहम है कि योग कब करें। सुबह का योग सदियों से परंपरा का हिस्सा रहा है लेकिन आधुनिक जीवन ने शाम के योग को भी जगह दी है। सुबह हो या शाम दोनों समय पर योग करने के अपने अपने फायदे होते हैं, बशर्ते सही मकसद के साथ किए जाए। 



अगर आप योग के ज्यादा फायदे चाहते हैं तो ये जान लीजिए कि सुबह का योग या शाम का योग, आपके लिए ज्यादा असरदार क्या है? वैसे तो सुबह का योग आदर्श है लेकिन अगर आपकी दिनचर्या इजाजत नहीं देती तो शाम का योग भी कम नहीं है, बस ये समय अलग उद्देश्य पूरा करता है। योग का असली फायदा समय से नहीं, निरंतरता और चेतना से मिलता है। आइए जानते हैं सुबह और शाम किस समय का योग ज्यादा फायदेमंद है।

 

Trending Videos
Best Time For Yoga Morning Vs Evening Yoga Benefits in hindi
सुबह का योग क्यों माना जाता है सबसे श्रेष्ठ? - फोटो : Freepik.com

सुबह का योग क्यों माना जाता है सबसे श्रेष्ठ?

भारतीय योग परंपरा में ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4–6 बजे) को सबसे उत्तम समय कहा गया है। इस समय वातावरण शांत, वायु शुद्ध और मन स्थिर होता है।

फायदे

  • शरीर का मेटाबॉलिज़्म तेज़ करता है
  • दिनभर ऊर्जा और फोकस बनाए रखता है
  • पाचन और हार्मोन बैलेंस बेहतर होता है
  • आलस्य और नकारात्मकता कम करता है
  • ध्यान और प्राणायाम ज़्यादा असरदार होते हैं
  • वजन घटाने, डायबिटीज़ कंट्रोल और मानसिक स्पष्टता के लिए सुबह का योग सबसे कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Time For Yoga Morning Vs Evening Yoga Benefits in hindi
शाम का योग क्यों बढ़ी इसकी लोकप्रियता? - फोटो : Adobe

शाम का योग क्यों बढ़ी इसकी लोकप्रियता?

आज की वर्किंग लाइफ में सुबह का समय हर किसी को नहीं मिल पाता। ऐसे में शाम का योग एक व्यावहारिक विकल्प बन गया है।

फायदे

  • दिनभर के तनाव और थकान को कम करता है
  • मांसपेशियों की जकड़न खोलता है
  • नींद की गुणवत्ता सुधारता है
  • मानसिक बेचैनी और एंग्ज़ायटी घटाता है
  • ऑफिस जाने वालो और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए शाम का योग वरदान है।
Best Time For Yoga Morning Vs Evening Yoga Benefits in hindi
योग - फोटो : Adobe Stock

शरीर की सर्कैडियन रिद्म के अनुसार, 

  • सुबह शरीर फैट बर्निंग और फोकस के लिए तैयार रहता है।
  • शाम को फ्लेक्सिबिलिटी और मसल रिलैक्सेशन बेहतर होता है।
  • योग का समय अपने लक्ष्य के अनुसार तय करें। 


सुबह बनाम शाम: सीधा-सा अंतर

लक्ष्य बेहतर समय
वजन घटाना सुबह
मानसिक शांति दोनों
स्ट्रेस रिलीज़ शाम
एनर्जी बूस्ट सुबह
अच्छी नींद शाम
विज्ञापन
Best Time For Yoga Morning Vs Evening Yoga Benefits in hindi
योग - फोटो : Adobe Stock

योग करते समय ये गलती न करें

  • भारी भोजन के तुरंत बाद योग न करें
  • बहुत देर रात योग से बचें
  • शरीर को ज़बरदस्ती न मोड़ें
  • अनियमितता सबसे बड़ा नुकसान है
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed