सब्सक्राइब करें

World Cancer Day 2026: क्या कैंसर मरीजों को योग करना चाहिए? जानिए आसनों का इस रोग पर असर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Jan 2026 10:03 AM IST
सार

Yoga For Cancer Patients: योग कैंसर मरीजों का इलाज नहीं करता, बल्कि इस रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। ये डर कम करता है और मन को शांत रखता है। 

विज्ञापन
World Cancer Day 2026 Yoga For Cancer Treatment Yoga Benefits in hindi
कैंसर मरीजों के लिए योग - फोटो : Adobe

Yoga For Cancer Treatment: कैंसर सिर्फ शरीर का नहीं, मन का भी रोग है। कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी शरीर को कमजोर कर देती हैं, नींद टूट जाती है, भूख कम हो जाती है और मन डर से भर जाता है। ऐसे में योग सहायक उपचार के रूप में काम करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, हल्का और नियंत्रित योग कैंसर मरीजों के लिए सुरक्षित होता है, बशर्ते डॉक्टर की अनुमति ली जाए और सही आसनों का चयन किया जाए।



विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाता है। कैंसर दिवस पर इस भयावर रोग से लड़ने के लिए कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में जानिए।

कैंसर मरीजों के लिए योग के फायदे

  • थकान कम करता है
  • तनाव, डर और अवसाद घटाता है
  • नींद की गुणवत्ता बेहतर बनाता है
  • शरीर की लचीलापन और संतुलन बनाए रखता है
  • इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है
  • इलाज के दौरान जीवन की गुणवत्ता बेहतर करता है


योग शरीर को ठीक करने का दावा नहीं करता, लेकिन लड़ने की ताकत जरूर देता है।

Trending Videos
World Cancer Day 2026 Yoga For Cancer Treatment Yoga Benefits in hindi
अनुलोम-विलोम प्राणायाम (Alternate Nostril Breathing) - फोटो : इंस्टाग्राम

कैंसर मरीजों के लिए सुरक्षित योगासन

ध्यान रखें: हर मरीज की स्थिति अलग होती है। योग हमेशा प्रशिक्षित योग-थेरेपिस्ट की देखरेख में करें।

प्राणायाम 

  • अनुलोम-विलोम और भ्रामरी
  • गहरी श्वास-प्रश्वास
  • तनाव कम करता है और ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cancer Day 2026 Yoga For Cancer Treatment Yoga Benefits in hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala
ताड़ासन
  • ताड़ासन शरीर को सीधा रखता है।
  • संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

बालासन
  • बालासन का अभ्यास मानसिक शांति देता है।
  • पीठ के तनाव को कम करता है।
World Cancer Day 2026 Yoga For Cancer Treatment Yoga Benefits in hindi
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम

वज्रासन

  • वज्रासन पाचन में मदद करता है, जो कीमोथेरेपी के दौरान बहुत जरूरी है।


शवासन

  • शवासन इलाज के तनाव को कम करने में सबसे प्रभावी आसन है।
विज्ञापन
World Cancer Day 2026 Yoga For Cancer Treatment Yoga Benefits in hindi
चक्रासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/

किन योगासनों से बचना चाहिए?

  • कठिन आसन जैसे शीर्षासन, चक्रासन
  • पेट पर ज़ोर डालने वाले आसन
  • बहुत तेज़ कपालभाति
  • दर्द या कमजोरी की स्थिति में कोई भी जोरदार अभ्यास


योग का नियम सीधा है जहां आराम, वहां योग; जहां ज़ोर, वहां रोक।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed