सब्सक्राइब करें

Friendship: इन खूबियों के साथ बन सकते हैं आसानी से किसी के भी दोस्त

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 31 Jul 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
that good personality makes you a better friend friendship day 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अच्छा दोस्त बनना भी एक कला है। क्योंकि दोस्ती का रिश्ता काफी गहरा होता है। आने वाले फ्रेंडशिप डे पर आप दोस्तों को जरूर याद करेंगे। लेकिन आप जानते हैं कि कौन सी खूबी आपको किसी का सबसे अच्छा दोस्त बनने में मदद करती हैं। क्योंकि हम हर दिन बहुत से लोगों से मिलते हैं। घर के बाहर निकलने से लेकर ऑफिस, पार्क और जिन में। लेकिन उनमे से कुछ ही दोस्त हम अच्छे बना पाते हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी खूबी है जो अच्छे दोस्त बनाने में मदद करती हैं।

Trending Videos
that good personality makes you a better friend friendship day 2022
दोस्त - फोटो : Istock
नजरिया

अगर आपके दोस्त आसानी से नहीं बन पाते या फिर लोग आपको दोस्ती के लायक नहीं समझते। तो सबसे पहले जरूरी है अपने नजरिए में बदलाव की। अच्छी सोच और साफ नीयत ही हमें किसी की तरफ आकर्षित करती है। इसलिए सामने वाले के प्रति नजरिया अच्छा रखें। जिससे कि वो आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित हो। सामने वाले की अच्छाईयों पर ध्यान देने से वो भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
that good personality makes you a better friend friendship day 2022
friends - फोटो : istock

आजकल महिला और पुरुष हर जगह एक साथ काम करते हैं। इसलिए व्यवहार और रिश्ते में पारदर्शिता बनाकर रखनी जरूरी है। जिससे कि सामने वाले के मन में किसी तरह की गलतफहमी पैदा ना हो। कोई ऐसी बात ना करें जो आपके दोस्त को बुरी लग जाए और बनता हुआ दोस्ती का रिश्ता टूटने लगे। 

that good personality makes you a better friend friendship day 2022
फ्रेंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आपकी दोस्त महिला या फिर पुरुष है तो किसी तरह की गलतफहमी ना होने दें। अगर वो आपको पसंद करने लगा है तो तुरंत ही बातों को स्पष्ट कर देने में ही भलाई है। जिससे कि आपसी व्यवहार पर खराब ना हो। 

विज्ञापन
that good personality makes you a better friend friendship day 2022
friends - फोटो : istock
अगर आप किसी के अच्छे दोस्त बनना चाहते हैं तो जरूरी है कि सामने वाले कि अच्छाईयों पर गौर करें। हर इंसान अच्छे और बुरी दोनों तरह की आदतों के साथ रहता है। ऐसे में अगर आपको उसकी कोई आदत अच्छी लगती है तो उसकी तारीफ करें। साथ ही बुरी आदतों पर ध्यान ना दें। तभी आप जीवन में खुश होकर दोस्त बनाएंगे और आगे बढ़ पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed