फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men Habits In Relationship: लड़कों की इन आदतों की वजह से नहीं टिकता रिलेशनशिप, दूर भागती हैं लड़कियां

Fri, 26 Aug 2022 03:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 26 Aug 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
these habits in boyfriend can cause breakup with girlfriend
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जिनके रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकते। और कुछ ही वक्त के बाद लड़ाई-झगड़े और ब्रेकअप की नौबत आ जाती है। तो जरूरी है उन कारणों को जानने की। जिससे आप दोनों के बीच दरार पैदा हो रही है। कई बार लड़कों की कुछ खास आदतें रिश्ते के टूटने का कारण बनती हैं। इसलिए समय रहते उसमे सुधार करना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक हो सकती हैं। 

these habits in boyfriend can cause breakup with girlfriend
relationship - फोटो : pixa
स्पेस ना देना

किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद देखा गया है कि लड़का चाहता है कि उसकी पार्टनर बस दिन भर उसके साथ ही रहे। फोन पर, चैट पर या फिर सामने। लड़की को पर्सनल स्पेस ना देना काफी बार रिलेशनशिप के टूटने का कारण बनता है। क्योंकि लड़कों को ये समझना होगा कि लड़की की भी अपनी लाइफ है। जिसमे कुछ जरूरी रिश्ते और दोस्त हो सकते हैं। रिलेशनशिप में अगर लड़की खुद को बंधा हुआ महसूस करेगी तो जल्दी ही आपका रिश्ता टूट सकता है। 

these habits in boyfriend can cause breakup with girlfriend
relationship - फोटो : pixa
शक करना

किसी भी रिश्ते में शक के बीज आते ही वो रिश्ता खत्म हो जाता है। लड़की के जरा से देर आने या फिर फोन ना उठाने पर वो फौरन शक करने लगते हैं। और तरह-तरह के सवाल करते हैं। जिससे लड़की को एहसास हो जाता है कि उसके पार्टनर को उस पर भरोसा नही है। ऐसे में रिश्ते का टूटना लाजिमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these habits in boyfriend can cause breakup with girlfriend
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
हर बात पर गुस्सा 

अगर आप उन लड़कों में शामिल हैं जो हर छोटी बात पर गुस्सा होकर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। और ये भी नहीं देखते कि आप मार्केट में या पब्लिक के बीच हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ रिलेशनशिप में लड़कियां नहीं रहना चाहतीं। 

विज्ञापन
these habits in boyfriend can cause breakup with girlfriend
माफी मांगते समय न करें ये गलती - फोटो : istock
सॉरी ना बोलना

गलती होने पर दिल से माफी मांग लेने से सामने वाला माफ कर देता है। लेकिन कई लड़कों को अपनी गलती का कभी एहसास नहीं होता। या फिर वो सॉरी केवल दिखावे और एहसान के तौर पर बोलते हैं। इस तरह की आदत वाले लड़कों के साथ लड़कियां रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed