फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mili receives a grand welcome upon returning after leading the Indian Korfball team.

Kangra News: कोर्फबाल में भारतीय टीम की कमान संभाल लौटीं मिली का भव्य स्वागत

Wed, 19 Aug 2026 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Aug 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
Mili receives a grand welcome upon returning after leading the Indian Korfball team.
इंदौरा की बेटी मिली को सम्मानित करतीं अंजु वाला और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। मलयेशिया के सेलांगोर में 8 से 16 अगस्त तक आयोजित अंडर-21 विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम की कप्तानी कर लौटीं इंदौरा की बेटी मिली का क्षेत्र में भव्य स्वागत हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नेतृत्व कर करने वाली मिली के घर पहुंचकर विधायक मलेंद्र राजन की पत्नी अंजू वाला ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक मलेंद्र राजन पार्टी के कार्यों के चलते लद्दाख दौरे पर हैं, जिसके चलते उनकी धर्मपत्नी ने खिलाड़ी के घर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। अंजू वाला ने कहा कि हिमाचल के कोर्फबाल इतिहास में भारतीय महिला टीम की कप्तानी करने वाली पहली खिलाड़ी बनकर मिली ने पूरे प्रदेश और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर पूरे गांव और क्षेत्रवासियों में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मिली के दादा बलदेव सिंह, दादी सुदेश देवी, पिता कंवर सिंह, माता जीवन ठाकुर, चाचा करण सिंह, चाची नीतू ठाकुर और भाई विराज ठाकुर सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed