फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरेज करने के बावजूद जावेद अख्तर ने दिया था पत्नी को धोखा

Sun, 21 Jan 2018 02:27 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
This Is How Javed Akhtar And Honey Irani Maintain Friendship After Divorce
Javed Akhtar

जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बीच सिर्फ उनका प्रोफेशन ही नहीं बल्कि जन्मदिन भी कॉमन है। पेशे से दोनों स्क्रिप्ट राइटर हैं और दोनों का ही जन्मदिन 17 जनवरी को है। संघर्ष के दिनों में ही दोनों ने शादी कर ली। इनका रिश्ता सात साल तक चला भी। लेकिन शबाना आजमी से बढ़ती करीबियों की वजह जावेद और हनी का रिश्ता टूट गया। 



मगर तलाक के बाद भी जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बीच दोस्ती बरकरार है। शादी या ब्रेकअप के बाद अगर आप भी अपने एक्स पार्टनर के साथ अच्छे रिश्ते बरकरार रखना चाहते हैं तो जावेद अख्तर और हनी ईरानी से ये चार टिप्स हर किसी को लेनी चाहिए...

This Is How Javed Akhtar And Honey Irani Maintain Friendship After Divorce
Javed Akhtar

1. जिम्मेदारियां निभाते रहें

तलाक के बाद दोनों बच्चों- फरहान और जोया अख्तर की जिम्मेदारी हनी ईरानी के ऊपर आ गई थी। लेकिन पिता होने के नाते जावेद अख्तर ने अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई। ना सिर्फ आर्थिक तौर पर बल्कि भावनात्मक रूप से भी वह हनी ईरानी की मदद करते रहे। 

तलाक के बाद अगर एक्स पार्टनर के ऊपर बच्चे या उनके पेरेंट्स की जिम्मेदारी अकेले पड़ गई है तो उनका सहयोग जरूर करें। याद रखें, आप दोनों ने एक दूसरे के रिश्ता तोड़ा है लेकिन जब आप दोनों का रिश्ता जुड़ा था तो उसकी वजह से आप दोनों को कई नए रिश्ते भी मिले थे। अगर उन रिश्तों के प्रति आपकी कोई जिम्मेदारी हो तो उसे पूरा जरूर करें। ऐसा करके आप खुद अपने उस फैसले का मन रख पाएंगे जिसकी वजह से आपने शादी की थी। 

This Is How Javed Akhtar And Honey Irani Maintain Friendship After Divorce
Javed Akhtar

2. संपर्क में रहें

हनी ईरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि तलाक के बाद जावेद अख्तर हर दिन उन्हें फोन करते थे। वह बच्चों से मिलने घर भी आते थे। हनी ने भी जावेद और बच्चों के बीच कभी दीवार खड़ी नहीं की। यही वजह है कि आज दोनों के बीच रिश्ते उतने मजबूत हो चुके हैं जितने वे तब भी नहीं थे जब वे दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is How Javed Akhtar And Honey Irani Maintain Friendship After Divorce
Javed Akhtar

3. एक्स पार्टनर के फैसले का सम्मान करें

हनी ईरानी और शबाना आजमी के रिश्ते भले ही सहेली वाले ना हो, मगर सौतन जैसे भी नहीं हैं। हनी ईरानी ने जावेद अख्तर और शबाना आजमी के रिश्ते के बारे में कभी भी आपत्तिजनक बयान नहीं दिया। जब भी हनी ईरानी और शबाना आजमी का आमना-सामना होता है वे दोनों एक दूसरे से अदब से पेश आती हैं। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर कोई पार्टी रखी जाती है तो हनी ईरानी को भी न्योता भेजा जाता है।

जिस तरह हनी ईरानी ने जावेद अख्तर के अलग होने के फैसले का सम्मान किया वह एक मिसाल है। भले ही उनकी तरह ऐसा करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed