फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में एक्स पार्टनर के साथ करना पड़ जाए काम तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 06 May 2019 03:29 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 06 May 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
tips for deal with ex partner in office

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो पार्टनर के साथ कहीं भी किसी भी माहौल में काम करने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। हालांकि इस दौरान कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। लेकिन जब आपका पार्टनर एक्स हो जाए और एक ही ऑफिस में काम करना पड़े तो और सावधान होकर काम करना चाहिए। ये समय आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं कि जब आपकी या आपका एक्स पार्टनर आपके ऑफिस में ज्वाइन कर ले तो किस तरह की सावधानी बरतने की जरुरत है।

tips for deal with ex partner in office

पुराने पार्टनर से निजी बातें ना करें
आप बेशक अपने पुराने पार्टनर के साथ काम कर रहे हैं पर ऑफिस की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए किसी तरह की उनसे वहां निजी बातें न करें। इससे आपके साथ-साथ आपके पार्टनर को भी काम करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आपके एक्स आपसे बीते हुए कल की बातें करें तो उसे हंसी-मजाक में टाल दें। 

tips for deal with ex partner in office

ऑफिस में किसी को भी अपने रिश्ते के बारे में न बताएं
ये सिर्फ आपको पता है कि आपके एक्स ने आपके ऑफिस में ज्वाइन किया है, लेकिन अपने पुराने रिश्ते के बारे में किसी कुलीग्स को ना बताएं। अगर आप अपना ये राज ऑफिस में शेयर करेंगे तो आप गॉसिप का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for deal with ex partner in office

एक्स से काम पड़ने पर रखें विकल्प
ऑफिस में कई बार ऐसा होगा कि आपको अपने एक्स के साथ काम करना पड़ सकता है या उससे कुछ कहना पड़ सकता है तो जरुरी नहीं है कि आप अपने एक्स से ही सारे काम करवाएं। बल्कि इसके लिए आप कोई विकल्प देख सकते हैं। कई बार ऐसा होगा कि आपका एक्स पुरानी बातों को लेकर चुटकी ले या टांग खींचे। ऐसी बातों को हंसी में टाल देना चाहिए।

विज्ञापन
tips for deal with ex partner in office

सामान्य व्यवहार करें
अगर आपको अपनी एक्स को कभी काम के सिलसिले में फेस करना पड़े तो उसे चैलेंज के तौर पर लीजिएगा। चैलेंज से भागने से बेहतर है उसका आप सामना करें। एक्स के साथ हमेशा सामान्य व्यवहार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed