ये बातें ध्यान रखेंगे तो लड़कियों से बात करने में नहीं आएगी शर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों से बात करने में अगर आपको थोड़ी भी शर्म महसूस होती है तो तुरंत इसे दूर करें क्योंकि किसी भी कार्यस्थल पर जब भी आप जाएंगे तो आपका सामना जरूर किसी न किसी महिला से होगा और अगर आप लड़कियों से बात करने में हिचकेंगे तो आपका इंप्रेशन बिगड़ सकता है। हिचक दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जिस लड़की से बात कर रहें है उससे नजरें मिलाकर बात करें। इस तरह से बात करने से आप अपनी बातों पर फोकस कर पाएंगे और आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इसके साथ ही अगर दोस्त बनाने की पहल करनी हो तो जब भी लड़की से मिलें तो कुछ तोहफा या सरप्राइज जरुर दें क्योंकि लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये तोहफे या सरप्राइज बहुत महंगे या फिर ऐेसे न हों कि उसे बुरा लग जाए। एक बार लड़कियों से बात करना शुरु करने पर आपको अपने अंदर की झिझक खत्म होती नजर आएगी।